BPSC Supplementary Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती का सप्लीमेंट्री रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितने हुए सफल? कैसे करे चेक?

बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण के सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो चूका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर Bihar Teacher Supplementary Result 2023 जारी कर दिया है।
BPSC के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर जानकारी भी साझा की है। आईये जानते है की इस रिजल्ट के जरिए कितने अभ्यर्थियों को सफलता मिली है और आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते है?
BPSC Teacher Supplementary Result 2023
Exam Name | BPSC Teacher Exam 2023 |
Conducting Body | Bihar Public Service Commission (BPSC) |
Category | Result |
Exam Mode | Offline |
Result Date | 10 December 2023 |
Official Website | www.bpsc.bih.nic.in |
सप्लीमेंट्री रिजल्ट में कितने हुए सफल?
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि – “हमें सप्लीमेंट्री रिजल्ट TRE 1.0 के लिए कुल 4797 वेकेंसी प्राप्त हुईं।
विद्यार्थियों की अनुपबल्धता के कारण 9-10 अग्रेजी(926) और विज्ञान (681),11-12 पेपर्स (223) और अन्य(194) श्रेणी के कुल 2024 कैंडिडेट्स की रिक्तियां खाली रह गई हैं। बाकी बचे हुए कुल 2773 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया जा रहा है।
BPSC Teacher Supplementary Result 2023 ऑफिशियल साइट पर अपलोड करने के लिए भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को बधाई।”
इसके साथ-साथ उन्होंने एक और ट्वीट किया कि – “हम लैंग्वेज क्वालीफाइंग पेपर में नॉन-हिन्दी कैंडिडेंट्स को परीक्षा में आ रही कठिनाओं को लेकर अवगत हैं। ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है”
मालूम हो कि शनिवार को उर्दू वाले कैंडिडेट्स को हिंदी के पेपर बांटे गए थे। जिसको लेकर उम्मीदवारों ने अतुल प्रसाद से जानकारी मांगी थी।
पहले चरण की परीक्षा में लगभग 8 लाख अभ्यर्थी
इससे पहले बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से बताया गया था कि पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया के बाद कुल 4797 सीटें खाली रह गई हैं। बीपीएससी के अधिकारी शिक्षा विभाग से इस ब्योरे का इंतजार कर रहे थे।
जिन अभ्यर्थियों का परिणाम एक से अधिक स्तर की परीक्षा में घोषित हुआ है। यानि कि जिस अभ्यर्थी का रिजल्ट प्राइमरी, सेकेंडरी या हायर सेकेंडरी में घोषित हुआ था। नियमानुसार ऐसे अभ्यर्थी केवल एक स्तर के विद्यालय में ही योगदान दे सकते थे।
इसलिए कई पद खाली रह गए थे। बता दें कि पहले चरण की परीक्षा में लगभग 8 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 1 लाख 20 हजार 336 अभ्यर्थियों का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया था।
Bihar Teacher Supplementary Result 2023 कैसे करें चेक?
आप निचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- Step 1: बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- Step 2: अब, होमपेज के “विषय” अनुभाग के अंतर्गत, “बीपीएससी अनुपूरक परिणाम 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3: फिर, आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- Step 4: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- Step 5: आपका BPSC TRE 1 अनुपूरक परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- Step 6: भविष्य की भर्ती प्रक्रिया के लिए अपने परिणाम सहेजें और डाउनलोड करें।
BPSC Teacher Supplementary Result 2023 PDF
Class 1-5 – Subjects :: General :: Urdu
Class 9-10 – Subjects :: Hindi :: English :: Urdu :: Sanskrit :: Mathematics :: Science :: Social Science
Class 11-12 – Subjects :: English :: Mathematics :: Zoology :: Business Studies :: Computer Science