BPSC Teacher Question Paper Pattern: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया प्रश्न पत्र फॉर्मेट, ऐसे बनेगा मेरिट लिस्ट

BPSC Teacher Question Paper Pattern: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का प्रारूप जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को 1 लाख 70 हजार से अधिक पदों के लिए प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के दो पत्र की परीक्षा में शामिल होना होगा।
बीपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर प्रश्न पत्र के प्रारूप को अपलोड कर दिया गया है। आपको बता दे की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों पेपर में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आईये जानते है सम्पूर्ण जानकारी।
अपनी भाषा का करना होगा चयन
बीपीएससी टीचर परीक्षा में भाषा अनुभाग में दो भाग होंगे-भाग 1 और भाग 2। भाग 1 में अंग्रेजी विषय अनिवार्य है। उम्मीदवार भाग 2 में तीन भाषाओं (हिंदी, उर्दू और बंगाली) में से किसी एक को चुन सकते हैं।
वहीं, सामान्य अध्ययन में गणित, तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, पर्यावरण और अन्य विषय पाठ्यक्रम के सामान्य अध्ययन खंड में शामिल हैं। आपने जिस भाषा का चुनाव किया है, उसी का एग्जाम देना होगा।
सभी के लिए भाषा का पहला पत्र समान
बात करे यदि कॉम्पिटिशन की तो प्राथमिक शिक्षक के एक पद के लिए 6 दावेदार हो चुके है। प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थियों के लिए दो पत्र की परीक्षा ली जाएगी। भाषा का पहला पत्र सभी के लिए समान होगा।
यह पेपर 100 अंकों का होगा। जहाँ पहले खंड में अंग्रेजी भाषा से जुड़े 25 सवाल होंगे। वहीँ दूसरे खंड में हिन्दी, उर्दू और बांग्ला से 75-75 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहला खंड सभी के लिए एक जैसा निर्धारित किया गया है।
आपको बता दे की ये पेपर क्वॉलीफाइंग होगा। अभ्यर्थियों को दोनों खंड मिलाकर कम से कम 30 अंक प्राप्त करना होगा। इससे कम कम प्राप्त करने संबंधित अभ्यर्थी मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के लिए (वर्ग 1 से 5)
- भाषा (अर्हता) : यह पत्र दो भाग में होंगे यथा भाग-1 एवं भाग-II (इसके लिए दो घंटे का समय दिया जायेगा)
- भाग- 1: अंग्रेजी भाषा सभी के लिए समान होगा, प्रश्नों की संख्या 25 होगी।
- भाग- II : हिंदी भाषा, उर्दू भाषा, बांग्ला भाषा, तीनों में से किसी एक भाषा का चुनाव करना होगा. इसमें प्रश्नों की संख्या 75 होगी।
- दोनों भागों को मिलाकर कम-से-कम 30% अनिवार्य है, लेकिन इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
एक प्रश्न के लिए होंगे पाँच विकल्प
आपको बता दे की शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रश्न ऑब्जेक्टिव यानि मल्टीप्ल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को पांच विकल्प दिए जाएंगे। इनमें से एक का चयन करना होगा। चयनित विकल्प के गोला को काली या निली स्याही के बाल प्वाइंट पेन से भरना होगा।
एक से अधिक गोला भरने पर उत्तर गलत मान्य होगा। प्रश्न पत्र को सोल्वे करने के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। सवालों की कुल संख्या 100 होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
BPSC Teacher Question Paper 2023 PDF
सभी के लिए
माध्यमिक विद्यालयों के लिए
General Studies & Social Science Paper
General Studies & Subject (Language) Paper
General Studies & Subject (Science/Mathematics) Paper
उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए
General Studies & Subject (Language) Paper
General Studies & Subject (other) Paper
कैसे बनेगा मेरिट लिस्ट?
शिक्षकों के चयन के लिए मेधा सूची पेपर दो में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के प्रश्न पत्र दो खंडों में होंगे। प्रत्येक गलत जवाब के लिए दशमलव दो-पांच (0.25) अंक कम कर दिया जाएगा।
भाग एक में प्रश्न संख्या एक से 40 तक सामान्य अध्ययन और भाग दो में प्रश्न संख्या 41 से 120 तक संबंधित विषय से होंगे। प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे।