BPSC Teacher Question Paper 2023: जानिए कैसा रहा बिहार शिक्षक भर्ती का पेपर, पूछे गए ऐसे प्रश्न, यहाँ देखिए प्रश्न पत्र

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले दिन की फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। बता दे की बिहार की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए पेपर 1 का आयोजन आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है।
परीक्षा को दो पेपरों में विभाजित किया गया है, पेपर 1: भाषा पेपर और पेपर 2: विषय और सामान्य अध्ययन। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब आप यहां से पेपर के स्तर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां से विभिन्न विषयों से पूछे गए प्रश्नों का एनालिसिस जान सकते हैं।
BPSC Teacher Question Paper 2023
BPSC की ओर से बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 आज यानी 24 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया।
पेपर-1 संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों से बातचीत के आधार पर BPSC Teacher Question Paper 2023 PDF के बारे में जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी गई है। इसके साथ-साथ आप परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा किये गए पेपर का एनालिसिस भी प्राप्त कर सकेंगे और पेपर में पूछे गए प्रश्न और उत्तरों का मिलान करके अपनी प्रदर्शन का आंकलन कर सकते हैं।
परीक्षा में पूछे गए ये प्रश्न
नेहा यादव नाम की अभ्यर्थी ने बताया कि ब्रिटिश शासन, स्वतंत्रता आंदोलन से कई प्रश्न पूछे गए। जवाहर लाल नेहरू की अस्थायी सरकार में श्रम मंत्री कौन थे? किस स्थान पर बी जी तिलक ने होम रूल लीक की स्थापना 1916 में की थी। वह महिला स्वतंत्रता सेनानी कौन थी, जो स्वतंत्रता आंदोलन की वयोवृद्धा महिला के रूप में विख्यात थी।
किस अंग्रेज सैन्य अधिकारी ने झांसी की रानी को यह कहते हुए श्रद्धांजलि दी थी कि यहां वह औरत सोई हुई है, जो विद्रोहियों में एकमात्र मर्द थी। किस आंदोलन के प्रभाव में आकर बिहार के लोगों ने चौकीदार कर देने से मना कर दिया था।
1938 में किसी अध्यक्षता में राष्ट्रीय योजना समिति की स्थापना की गई। छोटा नागपुर, ग्रीनविच, महासागर पर्पटी से जुड़े सवाल भी पूछे गए। पेपर खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों के सामने उनकी ओएमआर शीट को सील कर दिया गया।
कैसा रहा पेपर का स्तर?
जानकारी के लिए बता दे की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर-1 में प्रारंभिक गणित विषय से 30-32 प्रश्न पूछे गए जिसका स्तर अभ्यर्थियों ने कठिन बताया है। सामान्य जागरूकता विषय से 24-26 प्रश्न पूछे गये जिनका कठिनाई स्तर मध्य का रहा है।
इसके अलावा सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से 10-12 प्रश्न , भूगोल विषय से 10-12 पूछे गए हैं जिनका स्तर मध्यम से कठिन का रहा है।
गणित के सवालों ने छुड़ाए पसीने
पेपर-1 समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पेपर ओवरऑल अच्छा रहा है। पेपर-1 में ज्यादातर प्रश्न अंक शास्त्र, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान विषयों से पूछे गए हैं।
दीपिका यादव नाम की एक अभ्यर्थी ने कहा कि गणित के कई सवाल कठिन लगे। लंबी कैलकुलेशन करनी पड़ी। वहीँ बहुत से परीक्षार्थियों ने बताया कि जनरल नॉलेज के कुछ प्रश्न मुश्किल थे। कुछ टॉपिक से प्रश्न आने की उम्मीद कम थी।
वहीँ पटना के मुकेश कुमार नाम के अभ्यर्थी ने बताया कि क्षेत्रफल और अनुपात से जुड़ा जो सवाल पूछा गया, वह भी ट्रिकी था। रीजनिंग वाला हिस्सा आसान था।
BPSC Teacher Question Paper 2023 PDF 1st Sitting
BPSC Teacher Question Paper 2023 PDF 2nd Sitting
परीक्षा के बाद निर्धारित होगा कटऑफ
फेज-1 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के लिए कटऑफ अंक निर्धारित किया जायेगा। जो अभ्यर्थी बीपीएससी की ओर से निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वे ही फेज-2 की परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
इसके अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन पेजर, रिस्ट वॉच आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड जैसी चीजें ले जाने की अनुमति नहीं थी।