BPSC Teacher Cut-Off Marks: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए कटऑफ मार्क्स जारी, जानिए किस विषय का कितना गया कटऑफ

बिहार लोक सेवा आयोग ने 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के लिए कटऑफ मार्क्स घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद से इसके लिए मांग भी कर रहे थे।
BPSC ने एक से 12वीं तक के कुल 43 विषयों का कटऑफ जारी किया है। इसके अलावा एक से पांचवीं तक तीन विषयों का, नौवीं से 10वीं तक दस विषय और 11वीं-12वीं के 30 विषयों का कटऑफ जारी हुआ है। आईये जानते है की किस विषय का कितना कटऑफ गया है?
किन विषयों का कटऑफ हुआ जारी?
बीपीएससी ने कक्षा 1 से 5 के लिए सामान्य, उर्दू और बांग्ला विषयों के कट ऑफ अंक जारी किए हैं। वहीं कक्षा 9 वीं और 10 वीं के लिए हिंदी, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फ़ारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान के लिए कट ऑफ जारी किया गया है।
इसके अलावा कक्षा 11वीं और 12 वीं के सभी विषयों के लिए कट ऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं।
खाली सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट होगा जारी
बीपीएससी ने कटऑफ मार्क्स जारी करने के साथ ही कहा है कि अयोग्य उम्मीदवारों की छंटनी भी होगी और उसके बाद खाली हुई सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
इसके साथ ही भाषा के पेपर की ओएमआर शीट भी जल्द ही आयोग के वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। इस बात की जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने दी है।
BPSC Primary Teacher Cut Off Marks
विषय | अनारक्षित | अनारक्षित(महिला) | ईडब्ल्यूएस | ईडब्ल्यूएस(महिला) | ईबीसी | ईबीसी(महिला) |
---|---|---|---|---|---|---|
सामान्य विषय | 67 | 57 | 56 | 48 | 55 | 44 |
उर्दू | 54 | 40 | 48 | 39 | 47 | 39 |
बांग्ला | 62 | 47 | 43 | 40 |
BPSC 9th & 10th Teacher Cut Off Marks
विषय | अनारक्षित | अनारक्षित(महिला) | ईडब्ल्यूएस | ईडब्ल्यूएस(महिला) | ईबीसी | ईबीसी(महिला) |
---|---|---|---|---|---|---|
हिन्दी | 55 | 48 | 39 | 41 | 39 | |
बंगाली | 52 | |||||
उर्दू | 58 | 51 | 50 | 45 | 53 | 40 |
संस्कृत | 67 | 60 | 60 | 42 | 43 | |
अरबी | 47 | |||||
फारसी | 50 | |||||
अंग्रेजी | 59 | 49 | 48 | 39 | 43 | 39 |
विज्ञान | 50 | 48 | 39 | 41 | 39 | |
गणित | 72 | 51 | 58 | 39 | 57 | 39 |
सामाजिक विज्ञान | 74 | 67 | 70 | 62 | 68 | 58 |
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षकों के लिए बांग्ला, फारसी और अरबी में और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए हिंदी, उर्दू, संस्कृत , बांग्ला, मैथिली, फारसी, पाली और प्राकृत में अनारक्षित वर्ग को छोड़ कर अन्य किसी वर्ग का कट ऑफ जारी करने की स्थिति ही नहीं बनी।
क्योंकि इन विषयों में बहुत कम आवेदक के कारण अनारक्षित वर्ग में ही सभी का चयन हो गया है। अरबी में आवेदक नहीं होने के कारण उसका कट ऑफ शून्य है।
BPSC Teacher Cut Off Marks 2023 PDF
इसके अलावा ऐसे उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई है, जो मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं, क्योंकि वो लैंग्वज पेपर में या तो शामिल नही हुए या वो पेपर क्वालीफाई नहीं कर पाए। 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं क्लास के शिक्षकों के लिए यह लिस्ट जारी की गई है।
और पढ़े: खुशखबरी: बिहार के विद्यार्थियों को कम ब्याज पर चार लाख का मिलेगा लोन, ऐसे करें आवेदन