मस्त मसाज के बाद शुरू करें अपनी यात्रा, पटना जंक्शन पर सुविधा शुरू, जानिए क्या है चार्ज

अगर आप राजधानी पटना के जंक्शन से कोई ट्रेन यात्रा करते है तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। बिहार के पटना जंक्शन यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की गई ही जिससे यात्री अब अपने यात्रा से हुए थकान को भूलकर आराम से घर पहुंच पाएंगे। जी हाँ, पटना जंक्शन पर मसाज सेवा उपलब्ध कराया गया है।

यात्रियों के सफर के दौरान थकान को दूर करने का इंतजाम पटना जंक्शन पर एक निजी कंपनी ‘Relax and Go‘ के द्वारा किया गया है। पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पे गेट नंबर 03 के निकट ही बॉडी मसाज की शुरुआत की गई है। यात्रियों के लिए मसाज चेयर की व्यवस्था निजी कंपनी के द्वारा की गई है। इसके लिए जो चार्जेज है वो काफी कम है। इस मसाज चेयर पर थके हुए यात्री बैठकर रिलैक्स होते हैं।

99 रुपए में 10 मिनट

फिलहाल निजी कंपनी की ओर से 99 रुपए में 10 मिनट के लिए यात्रियों को मसाज चेयर पर फुल बॉडी मसाज दिया जाता है। फिलहाल यह सुविधा दिन में 12 घंटे के लिए उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही स्टाफ की बढ़ोतरी के साथ इस सुविधा को 24 घंटे के लिए उपलब्ध कराने की योजना में है। जल्द ही मसाज चेयरों की संख्या भी बढ़ने वाली है।

यात्रियों का बढ़ रहा रुझान

इस सेंटर के संचालक ने बताया कि पटना जंक्शन पर बॉडी मसाज की यह व्यवस्था पहली बार की गई है। सुबह से लेकर शाम तक कई लोग बॉडी मसाज करवाने आते है। लोगों का अच्छा रुझान भी मिल रहा है। जैसे-जैसे यात्रियों को इसकी जानकारी होगी, तो और लोग आएंगे।

रेलयात्री लंबी दूरी के बाद थकान महसूस करने लगते हैं। ऐसे में यात्रियों को रेलवे स्टेशन में बॉडी मसाज की सुविधा मिलने लगी है। पटना जंक्शन पर लाखों यात्रियों का आना जाना होता है। विशेषकर वैसे रेलयात्री जिनको बॉडी मसाज करवाने का शौक है, उनको स्टेशन पर ही इसकी सुविधा मिलने से अब उन्हें स्टेशन के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।