|

Bihar News : बिहार को मिलेगा बाढ़ से छुटकारा तीन नदियों को जोड़कर 8 जिलों में रोका जाएगा बाढ़

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर अगर चर्चा की जाए तो आप जानते होंगे कि बिहार में पूरे देश में सबसे ज्यादा बाढ़ आती है।

वही बिहार में बाढ़ को दूर करने के लिए कई परियोजना पर काम चल रहा है लेकिन बिहार में बाढ़ से निजात दिलाने के लिए एक अहम परियोजना पर अब काम शुरू हो चुका है।

आपको बता दें कि बिहार को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए नदियों से नदी को जोड़ने के लिए परियोजना पर अब काम शुरू किया जा रहा है।

आपको बता दूं कि इससे कुल 8 जिला को सीधा तौर पर लाभ मिलेगा और इन आठ जिलों में बाढ़ से लोगों को निजात तो मिलेगा ही इसके साथ-साथ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तो चलिए खबर में जानते हैं कि किन-किन जिला को मिलेगा लाभ।

करोड़ों की आएगी लागत

आपको बता दूं कि करोड रुपए की लागत से इस परियोजना पर काम किया जाना है। जहां पर बागमती नदी की पानी बूढ़ी गंडक तक पहुंचाया जाएगा इससे उत्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा। इसके साथ-साथ बिहार के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इन जिलों को मिलेगा लाभ

आपको बता दूं की नदी से नदी को जोड़ने से बिहार के कई जिलों को इसका सीधा लाभ मिलेगा जहां पर बताया जा रहा है कि इस योजना का पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों को बाढ़ से सीधा निजात मिलेगा और इन जिलों में बाढ़ नहीं आएगी।

इन जिले के किसानों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी

आपको बता दे कि इस परियोजना से ना सिर्फ बाढ़ पर लगाम लग जाएगी बल्कि बिहार के कई किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा।

बताया जा रहा है कि सिवान जिले के अलावा गोपालगंज के साथ-साथ कई जिलों में किसानों को सिंचाई के लिए सीधा तौर पर पानी मिल पाएगा। इसके लिए 170 किलोमीटर लंबा लिंक चैनल का निर्माण होगा जिसमें करीब करीब 70 करोड रुपए की लागत आएगी।

Also Read : Bihar Railway : बिहार को नई रेल लाइन का सौगात, जानिए क्या होगा रूट