Bihar Weather: बिहार में दिखने लगा पछुआ का प्रभाव, जानिए दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में धीरे धीरे ठंढ ने दस्तक दे दी है, सुबह शाम लोगों को ठंढ का एहसास भी होने लगा है। प्रदेश के तमाम हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बिहार में आने वाले कुछ दिनों में मौसम में और भी बदलाव देखने को मिलने वाला है, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। तो आइए जानते है अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल –

जाने मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार आने आने वाले दिनों में बिहार के तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज होने वाली है, रात में ठंड और दिन में हल्की सिहरन का एहसास होगा और धुंध का साया जारी रहेगा।

तापमान में भी गिरावट

विभाग के अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को आधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 28 से 30°C और न्यूनतम तापमान 16 से 18°C रहने की संभावना है। दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य के भागों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है.

राजधानी पटना की बात करें तो अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

बताते चले कि पिछले दो दिनों से बिहार मौसम शुष्क बना हुआ है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.3°C पुपरी (सीतामढ़ी) में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5°C किशनगंज में दर्ज किया गया।