Bihar Museum of Wax: बिहार में खुला लंदन-दिल्ली जैसा वैक्स म्यूजियम, बन गया है सेल्फी पॉइंट

Bihar Wax Museum: वैक्स म्यूजियम अब बिहार की राजधानी पटना में भी खुल गया है। जी हाँ आप सही सुन रहे है अब बिहार के लोगों को मोम म्यूजियम देखने के लिए लंदन, मुंबई और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है।

लंदन की मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम जैसा म्यूजियम राजधानी पटना के छज्जूबाग स्थित अंबुजा निओटिआ ग्रुप के सिटी सेंटर मॉल में बनकर तैयार हो गया है। आम लोगों के लिए जैसे ही इस म्यूजियम को खोला गया तब से ही यह एक फेवरेट सेल्फी पॉइंट बन गया है।

ये भी पढ़ें: Shershah Suri Tomb: 10 साल बाद ऐसा दिखेगा बिहार का मशहूर शेरशाह सूरी का मकबरा, देखते ही घूमने कर देगा मन; देखे वायरल तस्वीर

bihar museum of wax

यहाँ आपको बिहार सहित देश के प्रसिद्ध महापुरुषों, वैज्ञानिकों, राजनीतिज्ञों, शास्त्रीय गायकों और खिलाड़ियों की मूर्तियां देखने को मिलेगी साथ ही उन प्रतिमाओं के साथ आप तस्वीरें भी क्लिक कर सकते है।

तीन फ्लोर का म्यूज़ियम

आपको बता दे कि इस  म्यूज़ियम में  तीसरे फ्लोर को बिहार के ऐतिहासिक लीजेंड्स के रूप पर विकसित किया गया है, जिसमे आपको बिहार के अर्थशास्त्री चाणक्य, सम्राट अशोक, अम्रपाली, गौतम बुद्ध, महान गणितज्ञ आर्यभट्ट, चंद्रगुप्त मौर्य, शेरशाह सूरी, गुरु गोविंद सिंह, बाबू कुंवर सिंह और भगवान महावीर स्वामी जी के मोम के पुतले दिखाई देंगे।

bihar museum of wax

म्यूज़ियम के सेकंड फ्लोर को देश के लीजेंड्स राजनीतिक व्यक्तित्व, शिक्षा से जुड़े लोग, बिहार के कलाकारों की थीम पर बनाया गया है । जिसमे आपको देश के महान हस्तियाँ महात्मा गांधी, जय प्रकाश नारायण, राष्ट्रकवि दिनकर, उस्ताद बिस्मिल्ला खां, लता मंगेशकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बाबू जगजीवन राम, वशिष्ठ नारायण सिंह, सुपर 30 के आनंद सर का वैक्स के पुतले नजर आएंगे।

bihar museum of wax

और फर्स्ट फ्लोर में आपको बॉलीवुड , क्रिकेट और हॉलीवुड के स्टार्स के पुतले दिखाई देंगे। इस फ्लोर को पार्टी थीम के अनुसार बनाया गया है।  जिसमे आपको क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सुशांत सिंह राजपूत, सोनाक्षी सिन्हा, दलेर मेहंदी, माइकल जैक्सन, डेनियल क्रेग, टॉम क्रूज, अभिनेत्री एंजोलीना जॉली, निकोल किडमैन, ब्रेड पिट के वैक्स स्टेचू देखने को मिलेंगे।

bihar museum of wax

इस म्यूज़ियम के अंदर सुपर 30 के संस्थापक आनंद सर का मोम का स्टेचू लगाया गया है जहाँ 40 मिनट का शो को दिखाया जाता है। इस शो को 15 लोगो के ग्रुप में पुरे म्यूज़ियम में घुमाया जाता है।

bihar museum of wax

150 प्रति व्यक्ति है टिकट

बिहार के म्यूज़ियम ऑफ़ वैक्स में घूमने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 150 रूपये लगेंगे, और 3 साल से छोटे बच्चो को कोई भी चार्जेज नहीं है। आपको बता दे कि यहाँ पर किसी भी मूर्ति को छूने की अनुमति नहीं है। अगर आप ऐसा करते हो तो आपको 500 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

इसके अलावा आप दूर से ही मूर्तियों के साथ फोटो खींच सकते है। म्यूज़ियम के खुलने का समय सुबह 11 बजे से 6 बजे तक है। यहाँ पर रोज 16 शोज होते है जिसमे 15 सीट रहती है। म्यूज़ियम की टिकट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकते है।