Bihar Tourism: चीन-अमेरिका नहीं हमारे बिहार में है दुनिया का सबसे खूबसूरत ब्रिज, खड़े होते ही थम जाती हैं लोगों की सांसें

Bihar Tourism: दशकों तक अपनी बदनामी को झेलना वाला बिहार अब बदल गया है, लोगों में मन में बिहार को लेकर अब छवि भी बदल गई है। साथ ही पूरा बिहार भी अब देश विदेश के टूरिस्ट को स्वागत करने के लिए तैयार है।

वैसे तो बिहार में टूरिज्म की आपार संभावनाए है, राज्य अपने संस्कृति और खूबसूरत परंपरा के लिए काफी मशहूर है। बिहार का अपना बेहद ही समृद्ध इतिहास रहा है, लेकिन आज बात कर रहे है बिहार के वर्तमान की।

देश विदेश से आते है पर्यटक

आज हम बिहार के एक ऐसे ब्रिज की बात करने जा रहे है जो आज के वक्त में न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में साथ ही दूसरे देशों में भी अपने खूबसूरती और रोमांचित कर देने वाले अनुभव के लिए जाना जा रहा है।

जी हाँ हम बात कर रहे है बिहार के बेहद ही खूसबूरत ग्लास ब्रिज की जो देश ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। यह ब्रिज बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में बना हुआ है।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा गिलास ब्रिज

राजगीर के इस ग्लास ब्रिज को देख ऐसा लगता है मानों ब्रिज आपको जन्नत के खूबसूरत नजारे दिखाने के लिए ले जा रहा है। चलिए आज हम आपको राजगीर के ग्लास ब्रिज के बारे में बताते हैं।

दुनिया में कुछ ही चुनिंदा जगह है जहाँ इस तरह से गिलास ब्रिज का निर्माण किया गया हो, जिसमें से एक यह बिहार में भी है। बिहार के इस ब्रिज का निर्माण चीन के हांगझोऊ ब्रिज को देखकर किया गया था।

 

राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। यहां जाकर यकीनन आपको विदेश में खड़े होने जैसी फीलिंग आएगी।

बता दे कि कांच का ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर है और यह 6 फीट चौड़ा है। वैसे तो पुल बहुत मजबूती से बना है लेकिन इस पुल पर केवल 40 लोग एक साथ जा सकते हैं।

अद्भुत है नजारे

यह ब्रिज जंगलों के बीचो बीच स्थित है, 200 फीट की ऊंचाई से आप आसपास के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। यहां आप नेचर की सफारी का मजा भी ले सकते हैं. साथ ही राजगीर जू में साइकिलिंग, जीप स्काई बुकिंग और वॉल क्लाइंबिंग का मजा ले सकते हैं।

ऐसे कराए बुकिंग

विदेशों की तरह इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए आपको बस 200 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपए है, वहीं इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपए देने पड़ेंगे। राजगीर ग्लास ब्रिज को देखने का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक है।

राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते है। आप https://rajgirzoosafari.bihar.gov.in/website/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।