Bihar Teacher Question Paper 2023: शिक्षक भर्ती के सभी विषयों का ऑफिसियल प्रश्न पत्र जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

Bihar Teacher Question Paper 2023 PDF: बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के 1,70,461 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा 26 अगस्त 2023, रविवार को सफलतापूर्वक पूरी हो गई। इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग ने सामान्य अध्ययन व अन्य सभी विषयों के प्रश्नपत्र BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है।
अगर आप भी बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में आए प्रश्नों को देखना चाहते है ये तो ये आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। आईये जानते है की शिक्षक भर्ती के सभी विषयों का ऑफिसियल प्रश्न पत्र आप कैसे डाउनलोड कर सकते है?
लगभग 8 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
जानकारी के लिए बता दें कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया। इस परीक्षा के लिए बिहार व इसके बाहर के राज्यों से लगभग 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
बीपीएससी शिक्षक बहाली के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जून को शुरू हुए थे और जुलाई अंत में आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई थी। अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि आयोग के अध्यक्ष ने 25 अगस्त को संकेत दिए हैं कि कम-से-कम 75 फीसदी सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए कटऑफ भी घटाई जा सकती है।
जल्द आएगा शिक्षक भर्ती का आंसर की

Source: BPSC
आपको बता दें कि जिस तेजी के साथ बीपीएससी ने परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद सभी विषयों के प्रश्नपत्र अपलोड किए हैं उससे उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएंगी। आयोग पहले ही बता चुका है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह तक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
BPSC Teacher Question Paper 2023: कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर School Teacher Written Competitive Examination लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपने विषयों का चयन करें।
- आपका प्रश्नपत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
इसके अलावा आप निचे दिए गए डाउनलोड लिंक्स से भी BPSC Shikshak Bharti Question Paper 2023 PDF डाउनलोड कर सकते है।