Bihar Teacher Bharti 2nd Phase: किस जिले में कितने पदों पर होगी शिक्षक बहाली? जानिए सबसे अधिक किस सब्जेक्ट में है वैकेंसी

बिहार में शिक्षक बहाली के दूसरे चरण से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण और बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य के किस जिलें में कितने पदों पर बहाली की जाएगी अब इस बात की जानकारी सामने आ चुकी है।
वहीं शिक्षक नियुक्ति के सेकंड फेज में सबसे अधिक किस सब्जेक्ट की वैकेंसी है इसकी भी जानकारी साझा कर दी गई है। शिक्षक बनने की तयारी कर रहे युवाओं के लिए ये सुनहरा अवसर है। आईये जानते है इससे सबंधित सारी जानकारी…
शिक्षकों की बहाली के लिए जिलेवार पदों की सूची जारी
दरअसल बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य में माध्यमिक- उच्च माध्यमिक शिक्षकों की बहाली के लिए जिलेवार पदों की सूची जारी कर दी गयी है। एक ओर जहाँ प्लस टू स्कूलों (कक्षा नौ वीं से 12 वीं तक) के रिक्त कुल 37,710 पदों में करीब 15 फीसदी पद केवल एक विषय के हैं।

वहीँ इस विषय की मेहनत से पढ़ाई करने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावित भर्ती एक अवसर भी होगी। इसके साथ-साथ कक्षा नौ से 10 वीं तक के स्कूलों में कुल रिक्त 18,880 रिक्त पदों में 36 फीसदी से अधिक पद केवल दो विषयों के हैं।
वहीं कक्षा 11 से 12 वीं में कुल रिक्त 18830 पदों में से 54 फीसदी पद केवल 4 विषयों को मिलाकर हैं।
अंग्रेजी भाषा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर
बात करे प्लस टू स्कूलों (कक्षा 9वीं से 12 वीं तक) के रिक्त पदों की तो इनकी कुल संख्या 37,710 है। इन पदों में लगभग 15 फीसदी पद केवल अंग्रेजी भाषा के हैं। अंग्रेजी भाषा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर सामने है।
वहीं कक्षा नौ से 10 वीं तक के स्कूलों में कुल रिक्त 18,880 रिक्त पदों में 36 फीसदी से अधिक पद केवल अंग्रेजी और हिंदी के हैं। वहीं कक्षा 11 से 12 वीं में कुल रिक्त 18830 पदों में से 54 फीसदी पद केवल अंग्रेजी ,रसायन शास्त्र ,भौतिक शास्त्र और एनआरबी के हैं।
इन जिलों में सबसे अधिक रिक्तियां
जहां तक जिलों का सवाल है, माध्यमिक की कुल रिक्तियों का 42 फीसदी से अधिक पद केवल पटना, पश्चिमी चंपारण, सारण, दरभंगा, कटिहार और मधुबनी में है।
इसी तरह उच्च माध्यमिक की कुल रिक्तियों में 31 फीसदी से अधिक पद केवल चार जिलों मसलन पटना, पश्चिमी चंपारण,सारण और मधुबनी में हैं। सबसे अधिक पद पश्चिमी चंपारण, पटना, भोजपुर और दरभंगा जिले में है।
बिहार शिक्षक भर्ती की विषयवार रिक्तियां
निचे दिए गए लिस्टों में बिहार शिक्षक नियुक्ति के दूसरे चरण की विषयवार रिक्तियां दी गई है:
कक्षा 9 से 10 की विषयवार रिक्तियां
विषय | रिक्तियां |
---|---|
सामाजिक विज्ञान | 1922 |
गणित | 2206 |
विज्ञान | 2320 |
हिंदी | 3423 |
अंग्रेजी | 3465 |
संस्कृत | 1856 |
उर्दू | 1219 |
संगीत | 1068 |
ललितकला | 284 |
नृत्य | 391 |
शारीरिक शिक्षा | 556 |
मैथिली | 80 |
अरबी | 15 |
फारसी | 49 |
बंगला | 26 |
Total | 18880 |
कक्षा 11 से 12 की विषयवार रिक्तियां
विषय | रिक्तियां |
---|---|
भौतिकी | 1919 |
रसायन शास्त्र | 1857 |
गणित | 1651 |
वनस्पतिशास्त्र | 561 |
जंतु विज्ञान | 400 |
हिंदी | 1169 |
अंग्र्रेजी | 1971 |
उर्दू | 333 |
इतिहास | 691 |
राजनीति विज्ञान | 594 |
अर्थशास्त्र | 168 |
भूगोल | 501 |
गृह विज्ञान | 505 |
मनोविज्ञान | 1144 |
समाज शास्त्र | 823 |
दर्शनशास्त्र | 108 |
संगीत | 582 |
कम्प्यूटर विज्ञान | 172 |
बंगला | 07 |
अरबी | 14 |
भोजपुरी | 2 |
मैथिली | 155 |
पाली | 4 |
फारसी | 21 |
संस्कृत | 186 |
एनआरबी | 2704 |
इपीएस | 363 |
बिजनेस स्टडी | 93 |
लेखा शास्त्र | 162 |
Total | 18830 |
Bihar Teacher Bharti 2nd Phase: किस जिले में कितने पदों पर बहाली?
निचे दी गई टेबल्स में आप कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 की जिलावार वैकेंसी की संख्या देख सकते है:
कक्षा 9वीं और 10वीं की जिलावार रिक्तियां
जिला | रिक्तियों की कुल संख्या |
---|---|
पटना | 1148 |
नालंदा | 590 |
भोजपुर | 779 |
बक्सर | 396 |
रोहतास | 403 |
भभुआ | 272 |
गया | 709 |
जहानाबाद | 142 |
अरवल | 114 |
नवादा | 360 |
औरंगाबाद | 517 |
मुजफ्फरपुर | 527 |
सीतामढ़ी | 285 |
शिवहर | 40 |
वैशाली | 323 |
पूर्वी चंपारण | 425 |
पश्चिमी चंपारण | 1447 |
सारण | 1658 |
सिवान | 471 |
गोपालगंज | 286 |
दरभंगा | 1350 |
मधुबनी | 1593 |
समस्तीपुर | 326 |
सहरसा | 146 |
सुपौल | 191 |
मधेपुरा | 226 |
पूर्णिया | 359 |
अररिया | 206 |
किशनगंज | 203 |
कटिहार | 1002 |
भागलपुर | 515 |
बांका | 194 |
मुंगेर | 312 |
शेखपुरा | 317 |
लखीसराय | 158 |
जमुई | 280 |
खगड़िया | 111 |
बेगूसराय | 499 |
कुल रिक्तियां | 18880 |
कक्षा 11वीं और 12वीं की जिलावार रिक्तियां
जिला | रिक्तियों की कुल संख्या |
---|---|
पटना | 1124 |
नालंदा | 680 |
भोजपुर | 587 |
बक्सर | 234 |
रोहतास | 560 |
भभुआ | 245 |
गया | 985 |
जहानाबाद | 153 |
अरवल | 180 |
नवादा | 770 |
औरंगाबाद | 313 |
मुजफ्फरपुर | 726 |
सीतामढ़ी | 280 |
शिवहर | 53 |
वैशाली | 343 |
पूर्वी चंपारण | 730 |
पश्चिमी चंपारण | 2134 |
सारण | 1227 |
सिवान | 623 |
गोपालगंज | 299 |
दरभंगा | 722 |
मधुबनी | 1348 |
समस्तीपुर | 209 |
सहरसा | 286 |
सुपौल | 61 |
मधेपुरा | 739 |
पूर्णिया | 178 |
अररिया | 247 |
किशनगंज | 127 |
कटिहार | 672 |
भागलपुर | 480 |
बांका | 413 |
मुंगेर | 161 |
शेखपुरा | 166 |
लखीसराय | 129 |
जमुई | 200 |
खगड़िया | 50 |
बेगूसराय | 396 |
कुल रिक्तियां | 18830 |
विशेष माध्यमिक विद्यालय अध्यापक रिक्ति
- प्रमष्तिकीय पक्षाघात: 6
- पूर्ण दृष्टिबाधित: 28
- श्रवण बाधित: 52
- अल्पदृष्टि बाधित: 87
- वाच्य एवं भाषा: 54
- बौद्धिक दिव्यांगता: 16
- स्वलीनता दिव्यांगता: 3
- विशेष अधिगम दिव्यांगता: 10
- बहु दिव्यांगता: 14
- कुल रिक्तियां: 270