Bihar Sports University: बिहार के इस जिलों में बन रहा है विशाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, 740 करोड़ खर्च करेगी सरकार

bihar first sports university

Bihar Sports University– बिहार में खेल के क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहा है| सरकार के तरफ से खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है| इसके लिए राज्य में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय व एकेडमी स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है|

मिली जानकारी के अनुसार पद वर्ग स्वीकृति प्रशासकीय निकाय के द्वारा खेल विश्वविद्यालय के लिए 31 और खेल अकादमी के लिए 81 पदों की स्वीकृति मिल चुकी है| बिहार में स्थापित होने वाले खेल विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच चुकी है|

bihar first sports university

छठा राज्य बनेगा बिहार

खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने वाला बिहार पूरे देश का छठा राज्य बन जायेगा, इस बात से स्पोर्ट्स प्रेमियों में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि खेल विश्वविद्यालय और खेल एकेडमी का निर्माण राजगीर में किया जा रहा है| सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली यह दोनों संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राजगीर के परिसर में स्थापित किए जाने वाले हैं|

बिहार से पहले आसाम, गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जा चूका है, स्पोर्ट्स स्टेडियम व एकेडमी बन जाने के बाद बिहार राज्य के सभी स्पोर्ट्समैन को अपने राज्य में प्रशिक्षण का मिलेगा मौका जिससे युवाओं को अब बाहरी राज्य जाने की जरूर नहीं पड़ेगी।

खेल विश्वविद्यालय के फायदे

बिहार में खेल विश्वविद्यालय के शुभारंभ से लाखों स्पोर्ट्समैन बदल जाएगी किस्मत, इसके खुलने से खेल के क्षेत्र में बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार का मिलेगा मौका, जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार में शारीरिक शिक्षक और खेल प्रशिक्षकों का बेहद कमी देखने को मिलता है, उसे इस विश्वविद्यालय के खुल जाने के बाद दूर किया जा सकेगा|

740.82 करोड़ होगा खर्च

खेल विश्वविद्यालय को बनाने में सरकार कुल 740.82 करोड़ रुपए की खर्च कर रही है, जिससे बिहार में खेल को बढ़ावा देने की है मुहिम| सरकार का ऐसा मानना है कि इस खेल विश्वविद्यालय के खुल जाने के बाद और भी खिलाड़ी उभरकर पूरे राज्य भर से सामने आएंगे|

ये भी पढ़े:-बिहार के इस रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम हुआ चालू, नई तकनीक वाली चीजों का मिलेगा लाभ

bihar first sports university

इन विषयों की होगी विश्वविद्यालय में पढ़ाई

नालंदा में बन रहे खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों की पढ़ाई विद्यार्थियों को कराई जाएगी जिसमें डिप्लोमा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के कोर्स रखे गए हैं| प्रारंभिक चरण में शारीरिक शिक्षा,खेल प्रशिक्षण,स्पोर्ट फिजिक्स और प्रशासन से संबंधित विषयों की कोर्स है मौजूद, अपने मनपसंद विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं विद्यार्थी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस विश्वविद्यालय का मुख्यालय राजगीर में होगा, एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो विधेयक के अनुसार ऐसे कुलपति का चयन होना है जिनको पहले से खेल संबंधित सारे चीजों का अनुभव हो और वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हो, ऐसे कुलपति की तलाश कर रहा है सरकार

ये भी पढ़े:-Purnea Airport News: पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 3 फेज में होगा काम, स्टीमेट हो रहा तैयार, जानिए पूरी रिपोर्ट