Bihar Shiksha Sevak Bharti 2023: बिहार के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, शिक्षा सेवकों की होगी बहाली, जानिए कब से कब तक कर सकते है आवेदन

Bihar Shiksha Sevak Bharti 2023

Bihar Shiksha Sevak Bharti 2023: बिहार में फिलहाल नौकरियों की बहार है। 1.70 लाख शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया अभी जारी ही है, और इसी बीच बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है। आपको बता दे की बिहार के कई जिलों में अब भी शिक्षकों की कमी है।

अब ऐसे में शिक्षा विभाग (Education Department) द्वारा बिहार में अक्षर आंचल योजना के तहत शिक्षा सेवकों की भर्ती की जाएगी। आईये जानते है बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2023 से सबंधित सारी जानकारी और इस बहाली के लिए आप कब से कब तक आवेदन कर सकते है।

बिहार में 2578 शिक्षा सेवकों की बहाली

दरअसल बिहार में शिक्षा विभाग अक्षर आंचल योजना के तहत 2578 शिक्षा सेवकों की बहाली करने जा रहा है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बिहार  के सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है।

जानकारी के लिए बता दे की यह बहाली जिला अधिकारियों की देखरेख में की जाएगी। दरअसल 24 जुलाई को जिलावार रिक्त पदों की सूची के साथ बहाली की पूरी प्रक्रिया से संबंधित एक वर्क कैलेंडर सभी डीएम को भेजा गया है। इसके लिए 19 अगस्त को विज्ञापन जारी किया जाएगा।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

शिक्षा विभाग द्वारा जारी वर्क कैलेंडर के अनुसार 31 जुलाई तक आबादी की प्रखंडवार सूची बनाई जाएगी। जहाँ 5 अगस्त को महादलित दलित और अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा बाहुल्य टोलों में प्रखंडवार रिक्ति निर्धारण किया जायेगा।

वहीँ 14 अगस्त तक संबंधित वार्ड के निर्वाचित वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया जाएगा। नियोजन के लिए 19 अगस्त तक एनआइसी की वेबसाइट तथा प्रखंड के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर जानकारी दी जायेगी। 4 सितंबर तक आवेदन लिये जायेंगे।

9 सितंबर तक मेधा अंक की गणना की जायेगी। 16 सितंबर तक आपत्ति ली जायेंगी। 19 सितंबर तक आपत्ति का निराकरया किया जायेगा। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी करते हुए 31 अक्तूबर तक चयनित शिक्षा सेवकों की सूची जारी कर दी जायेगी।

और पढ़े: Bihar Doctors Bharti 2023: अब बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, डॉक्टरों की होगी बहाली, जानिए पूरा डिटेल

बिहार के किन जिलों में कितनी बहाली?

ऑफिसियल जानकारी के अनुसार उत्थान केंद्र को 1465 और मरकज के लिए 1113 शिक्षा सेवक बहाल होंगे। अपर मुख्य सचिव ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला स्तर पर रिक्तियों के लिए शिक्षा सेवकों का चयन मार्गदर्शिता के अनुसार किया जाये।  साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि कि शिक्षा सेवकों का चयन किसी भी कीमत पर निर्धारित लक्ष्य से अधिक न हो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्थान केंद्र को सबसे अधिक 161 पद मधेपुरा जिले में खाली है, तो सबसे कम मात्र 2 पद सारण में रिक्त है। दूसरी तरफ मरकज के लिए सबसे अधिक 123 पदों पर जमुई में बहाली होगी, तो सबसे कम खगड़िया में मात्र एक सीट खाली है।

और पढ़े: पिता से छुपकर बेटी ने खोला बिहार का पहला बस कैफे, 17 लाख खर्च कर ग्राहकों के लिए किया खास इंतजाम; देखे तस्वीर