Bihar Police: बिहार में पुलिस थाना का नहीं लगाना होगा चक्कर, मोबाइल से रिपोर्ट कीजिए अपनी समस्या, तुरंत होगी कारवाई

bihar police now active on social media

बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए बिहार पुलिस लगातार खुद को और समृद्ध बनाने में जुटी हुई है। अब आपको बिहार में पुलिस थानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, अब आप अपनी समस्या मोबाइल से भी रिपोर्ट कर सकते है।

दरअसल दिल्ली पुलिस की तरह बिहार पुलिस भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Bihar Police Social Media) के जरिए अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को सुन रही है। सोशल मीडिया साइट्स जैसे टि्वटर(Twitter), फेसबुक(Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) सहित अन्य जगहों पर बिहार पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है।

अब आप अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस तक पहुंचा सकते है और उसका जल्दी निवारण भी किया जाएगा। आईये जानते है इसके बारे में विस्तार में………..

सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई बिहार पुलिस

बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी ने बताया कि – “आम जनता के सहयोग के लिए लगातार फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जा रहा है। लोगों से सुझाव के साथ-साथ उनकी शिकायतों को भी सुना जा रहा है।

इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और अभी तो फिलहाल बिहार पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ कुछ जिलों में पुलिस अधीक्षकों के द्वारा सोशल मीडिया सेल का निर्माण किया गया है।”

आपको बता दे की आने वाले दिनों में बिहार के सभी जिलों की पुलिस सोशल मीडिया से जुड़ जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बिहार पुलिस मुख्यालय सहित सभी जिलों की पुलिस आम जनता की शिकायत सुन सकेंगे और सहायता कर सकेंगे।

बिहार पुलिस से कैसे करे घर बैठे शिकायत?

अब आप अपने घर से बैठकर भी बिहार पुलिस से अपनी शिकायत साझा कर सकते है। इसके लिए आपको पुलिस थाने के चक्कर काटने की जरुरत नहीं होगी। इसमें सोशल मीडिया साइट्स आपके लिए काफी सहायक साबित होगा।

How to complain to Bihar Police while sitting at home
बिहार पुलिस से कैसे करे घर बैठे शिकायत?

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार आप सोशल साइट्स जैसे फेसबुक आईडी (Bihar Police Facebook) @policebihar और ट्वीटर आईडी (Bihar Police Twitter) @bihar_police के साथ साथ बिहार पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट police.bihar.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद उस पर करवाई भी की जाएगी।

लोगों को मिलेगी जरुरी जानकारी

शिकायत और उसके निवारण के आलावा सोशल मीडिया के जरिये बिहार पुलिस अब आम जनता से रोजमर्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों के लिए उपयोगी जानकारी, जैसे ट्रैफिक की जानकारी, साइबर क्राइम (Cyber Crime) की जानकारी के साथ-साथ अपराध की घटनाओं की जानकारी शेयर की जाएगी।

इसके अलावा आप बिहार पुलिस के साथ अपने जरुरी सुझाव भी साझा कर सकते है। जिसका इस्तेमाल पुलिस विभाग अपनी बेहतरी के लिए करेगी।

और पढ़े: Bihar Guest Teacher Bharti 2023: बिहार में गेस्ट टीचरों की होगी बहाली, शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

बिहार के सभी जिलों में सोशल मीडिया सेल

वहीँ बिहार पुलिस मुख्यालय की तरह बिहार के सभी जिलों में सोशल मीडिया सेल को तैयार किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेस एवं मीडिया सेल पहले से था।

लेकिन अब सोशल मीडिया साइट पर बिहार में घटित हो रही घटनाओं से आम जनता को अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ साथ विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को भी सुना जा रहा है।

और पढ़े: Bihar Train Alert: बिहार के सिवान और देवरिया सहित इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी छपरा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन,पाए पूरी जानकारी