Free Ayodhya Darshan: बिहार के इन पाँच स्टेशनों से अयोध्या के लिए चलेगी निशुल्क स्पेशल ट्रेन, देख लिस्ट

Free Ayodhya Darshan

Free Ayodhya Darshan: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की शुरुआत इसी 22 जनवरी से होने वाली है। इसे लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी कड़ी में आपको बता दे कि बिहार के कुल पांच स्टेशनों से अयोध्या के लिए निशुल्क स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होने वाली है।

निशुल्क के स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 25 जनवरी से रेलवे के द्वारा की जाएगी तथा यह सुविधा 25 मार्च तक संचालित रहेगी। बिहार के किन स्टेशनों पर रुकेगी यह निशुल्क स्पेशल ट्रेन,आइये जानते हैं इस पोस्ट में…

बिहार के रेलयात्री निशुल्क करेंगे अयोध्या दर्शन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माने तो बिहार के कुल पांच स्टेशनों से निशुल्क अयोध्या दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। यह यात्रा 25 जनवरी से आरंभ होने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दे की चार दिनों का एक फेर निर्धारित किया जाएगा।

बिहार के इन स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन का किया जाएगा परिचालन

  • गया जंक्शन
  • मानपुर
  • पहाड़पुर
  • बेलागंज
  • गुरारू

रेलवे के जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार यात्रा करने वाले सभी रेल यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करना अति आवश्यक होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्रियों को डीटेल्स देना अनिवार्य होगा, ताकि स्पेशल ट्रेन में उनकी सीट सुनिश्चित हो सके।

Free Ayodhya Darshan

BJP की खास पल

जानकारी के लिए आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिहार वासियों के लिए दर्शन अभियान की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत आम लोगों को अयोध्या में उद्घाटन हो रहा है राम मंदिर का दर्शन करने का मौका मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष व रामलला दर्शन अभियान अयोध्या के सह प्रभारी योगेश कुमार ने इस अभियान की जानकारी देते हुए आम जनता से अपील किया है,कि वह इस अभियान का हिस्सा बने और रामलाल का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे।

22 जनवरी को उद्घाटन कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम 22 जनवरी को निर्धारित किया गया है| जानकारी के लिए आपको बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है|

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद भारतीय रेलवे की विशेष पहल के तहत बिहार वासियों को रामलला दर्शन के लिए निशुल्क व्यवस्था सरकार के द्वारा की गई है| ऐसे में साफ तौर पर सभी बिहारवासियों में खुशी के लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़े:Bihar Development : इन तीन पॉलिसी से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, बिछेगा आईटी सेक्टर का जाल