खुशखबरी: बिहार के इस जिले में बन रहा है नया सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकार 110 करोड रुपए करेगी खर्च; जाने डिटेल्स

Bihar New Engineering College

Bihar New Engineering College: बिहार राज्य को बहुत जल्द एक नई इंजीनियरिंग कॉलेज का सौगात मिलने जा रहा है| इसे लेकर बिहार कैबिनेट में पहले ही स्वीकृति दे दी गई है| अब बिहार के विद्यार्थियों को बाहर राज्य में जाकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं होगी|

कम पैसों में बेहतर पढ़ाई अब बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को मिलेगा| बहुत जल्द बिहार में नया इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण हो जाएगा| नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने को लेकर बिहार सरकार से प्रस्ताव पास हो चुका है|

एक जिले में दो-दो सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए कॉलेज बनाने के लिए अच्छी जगह का चयन किया जा रहा है। सही जगह का चयन करने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह नया सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज जमुई जिले में बनाई जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दे की जमुई जिले में अब दो-दो सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हो जाएंगे। मिली रिपोर्ट के अनुसार इस कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय से काफी दूर किया जाएगा।

Bihar New Engineering College

110.3  करोड़ का आएगा खर्च

मिली रिपोर्ट के अनुसार नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण काफी बढ़िया तरीका से किए जाने वाला है। स्टूडेंट से लेकर प्रोफेसर तक के लिए हॉस्टल की व्यवस्था सरकार करेगी। इसको लेकर कहा जा रहा है कि जिले के चकाई प्रखंड में जमीन खोजी जा रही है।

आपको बता दे की कैबिनेट में इस नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण करने हेतु 110.3 करोड रुपए की मंजूरी दे दी है। इस कॉलेज के निर्माण हो जाने के बाद जमुई जिले के आसपास के सभी 12वी पास स्टूडेंट को फायदा मिलेगा।

पिछले कुछ सालों में बिहार के शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में फिलहाल 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद है जिसमें विद्यार्थी कम पैसे खर्च कर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बिहार से कर रहे हैं।

यह भी पढ़े:-BPSC New Teacher Bharti: बिहार शिक्षक भर्ती में बढ़ी 51 हजार सीटें, क्या CTET, B.Ed अपेयरिंग अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका?