Bihar Tourism : बिहार में पर्यटकों की संख्या बड़ी कई राज्य पीछे, जानिए बिहार में कौन जिला हुआ अव्वल
बिहार की सबसे खास बात यह है, कि बिहार की इतिहास सबसे समृद्ध है। वहीं इसी समृद्ध इतिहास को देखने के लिए बिहार का रुख देश-विदेश के कई पर्यटक करते हैं। वहीं पिछले एक दशक में बिहार में कई और शानदार चीज देखने के लिए मिला है। जहां पर ग्लास ब्रिज से लेकर कई शानदार संरचना बनाई गई है।
ग्लास ब्रिज से लेकर जू सफारी सहित कई शानदार जगह को देखने बिहार में देश-विदेश के लोग आ रहे हैं। ऐसे में बिहार कई राज्यों से आगे निकल चुका है। पर्यटकों के मामले में इस बार बिहार में रिकॉर्ड अस्तर के पर्यटक आए हैं।
वहीं बिहार के कई जिले ऐसे हैं, जहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, वही बोधगया को भी पछाड़कर बिहार के कई जिले हैं जो पर्यटकों के मामले में आगे निकल चुके हैं, तो चलिए आगे जानते हैं इन आंकड़ों को की बिहार के कौन सा जिला पर्यटकों के मामले में अब्बल रहा है।
क्या कहता है आंकड़ा
बिहार में पर्यटक की संख्या रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। बिहार में 7 अक्टूबर तक कुल 6.74 करोड़ पर्यटक घूमने आए हैं, जहां एक तरफ जिसमें से 6.70 करोड़ पर्यटक सिर्फ देशी पर्यटक थे। इसमें से 3.2 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे, पर्यटक विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों पर एक नजर डालें तो इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच राज्य में 6.7 करोड़ पर्यटक आए हैं।
कौन से जिला में सबसे ज्यादा पर्यटक आए
जहां कभी पर्यटकों के मामले में बोधगया अव्वल हुआ करता था, वहीं इस बार पर्यटकों के मामले में बोधगया को पीछे छोड़कर बिहार के कई जिले आगे निकल चुके हैं।
आंकड़ों पर नजर डाले तो आपको बता दूं कि बिहार में पर्यटकों का सबसे पहली पसंद अब राजगीर बन चुका है। बिहार में घूमने आने वाले दूसरा पर्यटक स्थल नालंदा जिला का राजगीर बन चुका है।
राजगीर में कितने आए पर्यटक
इसका खुलासा खुद बिहार पर्यटक विभाग ने किया है पर्यटक विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए, बताया कि बिहार में 24लाख से अधिक पर्यटक राजगीर का भ्रमण करने आए।
वही देशी पर्यटक की बात करें तो राजगीर के बाद पटना सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला जिला है इसके बाद बोधगया और गया इसके बाद वैशाली जिला में सबसे ज्यादा पर्यटक आए जहां पर वैशाली जिला में कुल 48000 पर्यटक घूमने आए हैं।
और पढ़े : यह है बिहार का कश्मीर, इस नए साल इस जगह जरूर जाए
और पढ़े : बिहार में यहाँ जरूर मनाए नया साल, विदेशो में होने का होगा अहसास

