|

Bihar Longest Bridge : यह है बिहार का सबसे लंबा पुल जानकर हैरान हो जाएंगे

बिहार में पिछले 1 दशकों में रोड और आधारभूत संरचना के मामले में देश के कई राज्यों से आगे निकल चुका है। जहां कभी बिहार में रोड के नाम पर गड्ढे हुआ करते थे। वहीं कई जर्जर पुल देखने के लिए मिला करता था। वहीं अब यही बिहार रोड और पुल पुलिया के मामले में देश के कई राज्यों से बहुत आगे निकल चुका है।

बिहार में देश की सबसे लंबी और सबसे खूबसूरत ब्रिज और रोड का निर्माण हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार की सबसे लंबी ब्रिज कौन सी है, और यह कौन से जिला में स्थित है, तो चलिए आगे की खबर में हम आपको जानकारी के लिए बताएंगे कि बिहार का सबसे लंबा ब्रिज कौन सा है।

सबसे पहले जान ले बिहार में कुल कितने जिले हैं और कितने डिवीजन है

सबसे पहले जानकारी के लिए आपको यह जान लेना चाहिए कि, बिहार में कुल कितने जिले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दूं कि बिहार में कुल 38 जिले हैं, वहीं 101 डिवीजन और 534 ब्लॉक शामिल है।

पुल की लंबाई कितनी है

आपको बता दूं कि बिहार की सबसे लंबी पुल की कुल लंबाई एक या दो किलोमीटर नहीं है। बल्कि बिहार की सबसे लंबी पुल की लंबाई कुल 5.75 किलोमीटर है, यानी कि इसको आप मिल में नापेंगे तो इसकी कुल लंबाई 3.50 मिल है।

किस नदी पर बना है यह पुल

दरसल खूबसूरत और रोमांचित करने वाला ब्रिज है, इस ब्रिज की बात करें, तो आपको बता दूं कि इस ब्रिज का निर्माण बिहार से गुजरने वाली गंगा नदी के ऊपर है, इस नदी की कुल लंबाई 2,525 किलोमीटर की है, जो गोमुख से निकलकर पश्चिम बंगाल के कड़ी में गिरती है।

चलिए जानते हैं बिहार का सबसे लंबा पुल कौन है

बिहार का सबसे लंबा पुल बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। आपको बता दूं कि बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी सेतु अभी भी बिहार के सबसे लंबे पुल में शामिल है। वही आपको यह भी बता दूं कि देश के 10 सबसे लंबे ब्रिज में भी बिहार का गांधी सेतु शामिल है।

चलिए जानते हैं कितने वर्ष पुराना है यह पुल

इस पुल की कुल लंबाई तो आपने जान लिया लेकिन सवाल यह आता है, कि यह कुल कितने वर्ष पुराना है। आपको बता दूं की स्कूल की निर्माण 1972 में शुरू की गई थी। वह 1982 में इसका निर्माण पूरा कर लिया गया था, वही इस पुल का उद्घाटन उस वक्त की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।

वही इस पुल के ऊपर एक नजर डाले तो आपको बता दूं कि यह पुल बिहार की रीड की हड्डी मानी जाती है जहां पर बताया जाता है कि यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को एक दूसरे से जोड़ता है.

और पढ़े :  बिहार के इस जिला में खुला राज्य का पहला मेगा बायोफ्यूल डीजल प्लांट