बिहार को मिला IIT, IIM और IIIT का तोहफा, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, देखिए फोटोज

Bihar got the gift of IIM Bodhgaya

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13,300 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से विभिन्न शिक्षा और कौशल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन 20 फ़रवरी 2024 के दिन किया। जिसके तहत बिहार को IIM बोधगया सहित कई तोहफे मिले है।

इसके तहत पीएम ने बिहार में आइआइटी पटना, ट्रिपल आइटी भागलपुर, सीयूएसबी बोधगया, आइआइएम बोधगया के नवनिर्मित भवन व आवश्यक सुविधाओं का शुभारंभ कर दिया है।

बिहार में IIT, आईआईएम और IIIT के स्थायी भवन का उद्घाटन

Inauguration of permanent buildings of IIT IIM and IIIT in Bihar
बिहार में IIT, आईआईएम और IIIT के स्थायी भवन का उद्घाटन

13 हजार करोड़ के विभिन्न शिक्षा और कौशल विकास परियोजनाओं के तहत बिहार के बोधगया में नवनिर्मित इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (IIM) के स्थायी परिसर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 फ़रवरी 2024 (मंगलवार) को ऑनलाइन उद्घाटन कर दिया।

प्राइम मिनिस्टर ने इसके साथ ही आईआईटी पटना के नवनिर्मित भवन और भागलपुर ट्रिपल आईटी के स्थायी भवन का भी उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी बिहार विधानसभा के अपने कक्ष से लाइव जुड़े थे।

बिहार में IIM बोधगया की वर्ल्ड क्लास सुविधा

आईआईएम बोधगया के नए परिसर में सर्वोत्तम और नवीनतम शिक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा हैं। ज्ञान के केंद्र के रूप में स्थित प्रज्ञाथा लाइब्रेरी, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों के लिए विशाल संसाधनों का प्रबंधन करती है।

World class facility of IIM Bodhgaya in Bihar
बिहार में IIM बोधगया की वर्ल्ड क्लास सुविधा

इन शैक्षणिक सुविधाओं के अलावा, इस परिसर में अत्याधुनिक जिम सुविधाओं और बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट के प्रावधानों के साथ एक खेल परिसर भी शामिल है।

वहीं, हॉस्टल में बाजरा आधारित व्यंजनों पर ध्यान देने के साथ स्वस्थ जीवन पर जोर दिया जाता है। इसके अलावा परिसर में एक चिकित्सा केंद्र व फैकल्टी एवं स्टाफ के आवासों के लिए समर्पित चार टावरों से सुसज्जित है।

आईआईएम बोधगया मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) व कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है।

उद्यमियों और अधिकारियों ने प्राप्त किया है प्रशिक्षण

बिहार में मौजूद इस संस्थान ने आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य का समर्थन करते हुए 3000 से अधिक सूक्ष्म उद्यमियों को प्रशिक्षित किया है। जो संस्थान की प्रशासनिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है और जनसेवा भाव को बढ़ावा देता है।

इसके अलावा आईआईएम बोधगया में पुलिस कर्मियों, बिहार पुलिस अकादमी व बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड) जैसे संस्थानों सहित लगभग 2000 प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

आईआईएम बोधगया की साल 2015 में हुई थी स्थापना

शिक्षा मंत्रालय के तहत आईआईएम बोधगया की स्थापना साल 2015 में हुई थी। फिलहाल आईआईएम बोधगया 30 छात्रों के अपने उद्घाटन बैच से बढ़कर 293 शहरों और 26 राज्यों के 1110 से अधिक छात्रों के नामांकन तक पहुंच गया है।

More than 31.7 percent students in IIM Bodhgaya are girls
आईआईएम बोधगया में 31.7 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स लड़कियां

इस संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी है, जिसमें 31.7 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स लड़कियां हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षा और कौशल विकास परियोजनाओं के तहत 22 केंद्रीय विद्यालयों, 19 जवाहर नवोदय विद्यालयों सहित 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 10 आईआईटी, 5 आईआईआईटी, 3 आईआईएम, 2 आईआईएसआर, 4 एनआईटी, एसआईसीटीई और 2 कौशल विकास संस्थानों की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं।

इस क्रम में प्रधानमंत्री  ने पटना, बोधगया और भागलपुर में आईआईटी, आईआईएम और ट्रिपल आईटी का भी उद्घाटन किया।

और पढ़ें: बिहार में BPSC और BSSC की ओर से एक और नई बहाली, खाली पड़े पदों पर जल्द होगी भर्ती

और पढ़ें: सनी लियोनी के नाम से पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड वायरल, जानिए पूरा मामला