उज़्बेकिस्तान में बिहार की बेटियों का कमाल, रग्बी चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

Bihar Girl Won Silver Medal In Rugby Championship In Uzbekistan

बिहार के नालंदा की बेटी धर्मशिला कुमारी इंटरनेशनल रग्बी प्लयेर स्वेता शाही के नक्शे कदम पर चलते हुए सोमवार को ताशकंद उज्बेकिस्तान में आयोजित अंडर 20 एशियन रग्बी चैंपियनशिप 2022 में भारतीय महिला टीम की ओर से खेलते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर नालंदा, बिहार एवं भारत का नाम रोशन किया है।

यह मैच 5 एवं 6 नवंबर को आयोजित हुई थी। जिसमें बिहार की 3 बेटी धर्मशिला कुमारी नालंदा, आरती कुमारी नवादा एवं सपना कुमारी मुजफ्फरपुर तीनों बिहारी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से खेलते हुए सिल्वर पदक प्राप्त कर बिहार एवं भारत का नाम रोशन किया है।

नेशनल गेम्स में भी जीता था कांस्य पदक

वहीं, धर्मशिला कुमारी जो बड़गांव नालंदा की रहने वाली है। पूर्व में नेशनल गेम्स में भी गोल्ड मेडल सीनियर टीम एवं अंडर-18 टीम ने प्राप्त की थी और साथ ही नेशनल गेम्स जो गुजरात में आयोजित हुआ था उसमें भी कांस्य पदक प्राप्त किया था।

Won Silver Medal in Under 20 Asian Rugby Championship 2022 held in Uzbekistan
उज्बेकिस्तान में आयोजित अंडर 20 एशियन रग्बी चैंपियनशिप 2022 में जीता सिल्वर मेडल

ताशकंद से लौटने के बाद धर्मशिला कुमारी काठमांडू नेपाल में आयोजित अंडर 18 रग्बी चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने वाली कैंप जो पुणे में आयोजित है वहां शामिल हो गई है।

नालंदावासियों को धर्मशिला से भी काफी उम्मीद है काठमांडू से गोल्ड मेडल लाकर नालंदा बिहार एवं भारत का नाम रोशन करेगी।

वहीं नालंदा रग्बी एकेडमी के अध्यक्ष जय सिंह एवं सचिव सुजीत कुमार शाही ने धर्मशिला के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीत की बधाई दी है।

new batch for bpsc by perfection ias
प्रमोटेड कंटेंट