Bihar Burj Khalifa: बिहार में बनकर तैयार हुआ बुर्ज खलीफा जैसा बिल्डिंग, अभी जाने लोकेशन

Bihar Burj Khalifa

Bihar Burj Khalifa: दुबई का बुर्ज खलीफा तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार चर्चा का विषय बिहार का बुर्ज खलीफा बना हुआ है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Candymanvlog नाम के अकाउंट से बिहार बुर्ज खलीफा की वीडियो शेयर की गई है| बताते चले कि इस वीडियो को 5 दिन पहले अपलोड किया गया था अब तक इस वीडियो को 17.7 मिलियन बार देखा जा चुका है|

6 फुट की जमीन में 5 मंजिला इमारत

वायरल वीडियो में दिख रहा बिहार का बुर्ज खलीफा मुजफ्फरपुर जिले में स्थित है|गन्नीपुर मैं 6 फीट की जमीन पर बनकर तैयार हो चुका है 5 मंजिला मकान जिसे देखने के लिए लोग पूरे बिहार से आते हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो मुजफ्फरपुर जिले का यह घर आकर्षण का केंद्र बन चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद रोजाना यहां पर लगभग हजारों की संख्या में लोग घर को देखने पहुंच रहे है।

Bihar Burj Khalifa

निर्माण में 3 साल का लगा समय

इस शानदार बिल्डिंग को बनाने में कुल 3 साल का समय लगा। जानकारी के लिए आपको बता दे की इस बिल्डिंग में इंसान की जरूरत की सारी सुख सुविधा वाली चीज जैसे मकान के अंदर बाथरूम ,बैडरूम, किचन से लेकर सब चीजों उपलब्ध है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि यह मकान दो हिस्सों में बनाया गया है इसके पहले हिस्से में केवल सीढ़ियां नजर आ रही है, वहीं दूसरे हिस्से में पूरा मकान दिखाई देता है। जानकारी देते हुए मकान मालिक ने बताया इस घर का नक्शा साल 2012 में इंजीनियर के द्वारा कराई गई थी।

विश्व का मशहूर बुर्ज खलीफा

आज से लगभग 30 साल पहले जिस शहर में केवल धूल उड़ा करती थी आज वह शहर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। जी हां हम बात कर रहे हैं दुबई की, दुबई का बुर्ज खलीफा पूरे विश्व में मशहूर है। यहां पर घूमने जाने का सपना हर किसी का होता है।

जिन लोगों के पास अधिक पैसा होता है वह अपने जीवन में एक बार बुर्ज खलीफा घूमने का सपना अवश्य पूरा करते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे की पूरे विश्व का सबसे ऊंची इमारत का रिकॉर्ड बुर्ज खलीफा के नाम दर्ज है। ऐसे में यदि आपको बिहार में बुर्ज खलीफा जैसा बिल्डिंग देखना का मौका मिले, तो आप यहां घूमने जाना बिल्कुल ना भूले।

यह भी पढ़े:-Patna Metro Project: पटना मेट्रो निर्माण कार्य की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने, इस दिन से दौड़ेगी मेट्रो