Success Story: बिहार के किसान पिता ने जमीन बेचकर पढ़ाया, अब बन गए ISRO में वैज्ञानिक

Success Story:21 साल की उम्र में इसरो में हुआ सिलेक्शन: कहते हैं कि हौसले अगर मजबूत हो तो सफलता आपके कदम चूमते हैं| यानी यदि आपका इरादा मजबूत हो तो सफर में कितने भी कठिनाइयां से सामना किया जा सकता है| ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भोजपुरी के लाल ने…
बिहार के बेटे ने कमाल कर दिया है। आरा में किस के बेटे ने अपने कड़ी मेहनत और घंटे की पढ़ाई के बदौलत इसरो में सिलेक्शन पा लिया है। बिहार के छोटे से गांव से निकलकर तपेश्वर कुमार ने पूरे भारत में अपने नाम का डंका बजा दिया है।
बिहार के बेटे का सपना हुआ सच
इसरो में जाना हर किसी का सपना होता है लेकिन बिहार के लाल ने तपेश्वर कुमार ने इसरो जाने का सपना पूरा कर लिया है।आपको बता दे की इस सफलता के बाद तपेश्वर के माता-पिता बेहद खुश नजर आए। सिलेक्शन की खबर सुनते उनके घर पर मिठाइयां पहुँचना शुरू हो गया है।
आपको बता दे की तपेश्वर कुमार ने अपने पढ़ाई के दम पर पहली बार में ही सफलता हासिल कर लिया। इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर जॉइनिंग कर आर के साथ-साथ पूरे बिहार का मान बढ़ा दिया है।
तपेश्वर ने बढ़ाया बिहार का मान सम्मान
तपेश्वर कुमार मूल रूप से उदवंत नगर प्रखंड के बड़गहि गांव के निवासी हैं और उनके पिता किसान हैं,उनके माता-पिता बेहद गरीबी से लड़ते हुए बेटे को पढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा। मां-बाप ने अपने बच्चों को पढ़ने के लिए जमीन तक गिरवी रख दी है।
बेटे के मेहनत ने पूरे समाज में परिवार का मान सम्मान बढ़ा दिया है। इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर बहस तपेश्वर कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से हुई है। सिलेक्शन के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई सफलता
तपेश्वर कुमार तपेश्वर कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्पेस साइंस की पढ़ाई को लेकर उनका चयन एक कोचिंग संस्थान में हुआ था, लेकिन फीस ज्यादा होने के करण ऑफलाइन पढ़ाई नहीं किया उसके बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी|
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह काफी चिंतित भी रहते थे उनके माता-पिता द्वारा पढ़ाई जारी रखने को लेकर जमीन भी गिरवी रख दी थी, जिस वजह से वह ऑनलाइन और यूट्यूब के मदद से स्पेस साइंस की पढ़ाई को जारी रखते हुए कंपटीशन की तैयारी करते थे|
और पढ़े: बिहार का सोलर मॉडल पुरे देश में होगा लागू, मोदी सरकार चलाएगी सीएम नितीश की योजना, जाने वजह