Bihar STET: बिहार बोर्ड ने वापस लिए STET Answer Key, इन विषयों की सही उत्तर कुंजी हुई जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board withdrew STET Answer Key

बिहार बोर्ड ने एसटीईटी परीक्षा (Bihar STET) के पेपर-1 के विषय साइंस (कोड 111) की आंसर-की को वापस ले लिया है। इसके साथ-साथ बीएसईबी ने साइंस की सही आंसर की के अलावा पेपर-2 के कई अन्य विषयों की आंसर-की भी जारी की है।

बता दे की काफी संख्या में अभ्यर्थियों की आपत्ति आने और विवाद होने के बाद बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने साइंस की आंसर-की को वापस ले लिया था। आंसर-की के अलावा सभी विषयों के प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। आईये जानते है क्या है लेटेस्ट अपडेट?

इन विषयों की सही उत्तर कुंजी हुई जारी

दरअसल बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को एसटीईटी पेपर-1 के साइंस विषय की सही आंसर-की जारी कर दी है। इसके अलावा बोर्ड ने पेपर-2 के उर्दू, मैथ्स, केमिस्ट्री, हिस्ट्री और एग्रीकल्चर विषय की उतर कुंजी भी जारी कर दी है।

जिसे आप bsebstet.com पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी को किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे 23 सितंबर 2023 शाम 4 बजे तक दर्ज करा सकते है।

गलत उत्तर कुंजी पर होगी कार्रवाई

मालूम हो की कि बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 के कुल 40 विषयों (पेपर-1 के 16 और पेपर 2 के 24) की आंसर-की बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर संबंधित अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी थी।

बोर्ड ने इस मामले पर कहा है कि गलत उत्तर कुंजी तैयार करने वाले विशेषज्ञ के विरुद्ध कर्रवाई करने के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का आयोजन 4 सितंबर से 5 सितंबर 2023 तक हुआ था।

बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 1 सितंबर से 15 सितंबर 2023 तक किया गया था।

अभ्यर्थी कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?

आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को bsebstet.com/grievance/glogin पर लॉग इन करना होगा। अभ्यर्थी लिंक पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरें। इसके बाद मेक पेमेंट का ऑप्शन आएगा।

आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आपत्ति शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा कराना आवश्यक है।

पेमेंट करन के बाद प्रश्न पत्र मास्टर क्वेश्चन पेपर/ आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। उसके बाद अभ्यर्थी ऑब्जेक्शन पैनल पर जाकर किसी भी प्रश्न के उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज कर उसका साक्ष्य अपलोड कर सकते हैं। आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

और पढ़े: Vande Bharat Express: पटना हावड़ा वंदे भारत से आया सबसे बड़ा अपडेट, सप्ताह में इस दिन परिचालन पर रोक; जाने डीटेल्स

और पढ़े: जंगल में मिलने वाले इस पत्ते से बनी विशेष डिश दामाद को परोसने का है महत्व, बहुत गुणकारी माना जाता है यह पत्ता