Bihar Board Model Paper 2024: बिहार बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर, यहाँ से करे डाउनलोड

बिहार बोर्ड से 10वीं और 12वीं में पढाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए विषय-वार मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं।
बिहार बोर्ड ने ऑफिसियल वेबसाइट पर 11 दिसंबर 2023 को सभी विषयों के लिए मॉडल पेपर अपलोड कर दिए गए हैं। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की है। आप इस पोस्ट के जरिए BSEB Model Paper 2024 PDF डाउनलोड कर सकते है।
Bihar Board Model Paper 2024 PDF

Exam Name | Bihar Board Exams 2024 |
Conducting Body | Bihar School Examination Board |
Classes | 10th and 12th |
Exam Mode | Offline |
Bihar Board Exam Dates 2024 | Class 10th: 15th to 24th February 2024 Class 12th: 01st to 12th February 2024 |
Official Website | biharboardonline.bihar.gov.in |
BSEB Exam Dates 2024
इससे पहले बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए Bihar Board Exam Date 2024 जारी कर दिए है। जिसके अनुसार मेट्रिक यानि कक्षा 10वीं के लिए सैद्धांतिक परीक्षा 15 फरवरी से 24 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी।
वहीँ इंटरमीडिएट यानि कक्षा 12वीं के लिए 2024 में सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा 01 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली है। बता दे की 11 दिसंबर 2024 को Bihar Board Matric Model Paper 2024 जारी किए गए और Bihar Board Inter Model Paper 2024, 10 दिसंबर 2024 को जारी किए गए थे।
Bihar Board Inter Exam Schedule 2024
- 01 फरवरी 2024: पहली पाली में बायोलॉजी (साइंस), फिलॉसफी (आर्ट्स) और दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स (आर्ट्स व कॉमर्स)
- 02 फरवरी 2024: पहली पाली में मैथ (साइंस व आर्ट्स) और दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस व फाउंडेशन कोर्स (वोकेशनल)
- 03 फरवरी 2024: पहली पाली में फिजिक्स और दूसरी पाली में भूगोल (आर्ट्स) व बिजनेस स्टडी (कॉमर्स)
- 05 फरवरी 2024: पहली पाली में अंग्रेजी (साइंस व कॉमर्स) और दूसरी पाली में हिंदी (आर्ट्स व वोकेशनल)
- 06 फरवरी 2024: पहली पाली में केमिस्ट्री और दूसरी पाली में अंग्रेजी (आर्ट्स व वोकेशनल)
- 07 फरवरी 2024: पहली पाली में हिंदी (साइंस व कॉमर्स) और दूसरी पाली में हिस्ट्री, कृषि व इलेक्टिव पेपर ट्रेड पेपर-1(वोकेशनल)
- 08 फरवरी 2024: पहली पाली में चयनित अनिवार्य भाषा विषय (सभी संकायों के लिए) और दूसरी पाली में साइकोलॉजी व एंटरप्रेन्योरशिप
- 09 फरवरी 2024: पहली पाली में म्यूजिक (आर्ट्स) और दूसरी पाली में होम साइंस (आर्ट्स), इलेक्टिव सब्जेक्ट पेपर 2 (वोकेशनल)
- 10 फरवरी 2024: पहली पाली में सोशियोलॉजी (आर्ट्स) व एकाउंटेंसी (कॉमर्स) और दूसरी पाली में अन्य वोकेशनल सब्जेक्ट(सभी संकायों के लिए)
- 12 फरवरी 2024: पहली पाली में भाषा विषय (अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत) और दूसरी पाली में कंप्यूटर साइंस (साइंस व कॉमर्स), योगा (आर्ट्स), फिजिक्स, केमिस्ट्री व अन्य सब्जेक्ट (वोकेशनल)
Bihar Board Matric Exam Schedule 2024
परीक्षा तिथि | विषय |
15 फरवरी 2024 | मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) |
16 फरवरी 2024 | गणित |
17 फरवरी 2024 | द्वितीय भारतीय भाषा |
19 फरवरी 2024 | सामाजिक विज्ञान |
20 फरवरी 2024 | विज्ञान |
21 फरवरी 2024 | अंग्रेजी |
22 फरवरी 2024 | ऐच्छिक विषय |
23 फरवरी 2024 | व्यावसायिक ऐच्छिक विषय |
बिहार बोर्ड मॉडल पेपर 2024 कैसे डाउनलोड करें?
- Step 1: आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- Step 2: ऑफिसियल वेबसाईट पर आने के बाद आपको LATEST UPDATES के सेक्शन मे जाना है।
- Step 3: अब वहाँ पर आपको Circulars से सेक्शन मे MODEL SET 2024 का विकल्प मिलेगा।
- Step 4: अब आप यहां से जिस भी विषय का Model Paper Download करने चाहते है उस पर क्लिक कर देंगे।
- Step 5: स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- Step 6: जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
- Step 7: डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
इसके अलावा आप निचे दिए गए टेबल से भी BSEB Model Question Paper 2024 PDF डाउनलोड कर सकते है।
Bihar Board Matric Model Paper 2024 PDF

Source: Bihar Board
Bihar Board Inter Model Paper 2024 PDF

Source: BSEB