बिहार का ये गांव है बोर्ड परीक्षा का धुरंधर, हर बच्चे के आते हैं बोर्ड परीक्षा में शानदार नंबर

Bihar Board Merit List 2024: बिहार में हाल ही में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए । जिसमें बिहार के कई जिलों में के छात्रों शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। वैसे तो बिहार में ऐसे कई जगह हैं, जहां पर बोर्ड परीक्षा का परिणाम काफी बेहतर रहता है।
लेकिन आज हम आपको बिहार के एक ऐसे जिले के बारे में बताएं जा रहे हैं, जहां गांव और शहर के बच्चे हर साल बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाते हैं।
हम बात कर रहे हैं, बिहार के बक्सर जिले की। इस जिले के विभिन्न गाँव के बच्चे बोर्ड परीक्षा में अपने मेहनत और पढ़ाई के दम पर एक से बढ़कर एक अंक प्राप्त करते हैं।
10 वीं में ग्रामीण स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी
बिहार परीक्षा समिति द्वारा हाल ही में जारी किए गए हाई स्कूल के परिणाम में बक्सर जिले के ग्रामीण स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। गांव में , जहां शहरों की तुलना में पढ़ने लिखने की उतनी सुविधा उपलब्ध नहीं है फिर भी यहां ग्रामीण परिवेश के बच्चे बेहतरीन परिणाम लेकर आते हैं।
आपको बता दे जिले के मेरिट लिस्ट में तीन स्थानों पर ग्रामीण स्कूल के बच्चों ने कब्जा किया है। जहां शहरों में पढ़ाई की सभी सुविधाएं होते हुए भी छात्र आगे नहीं निकाल पाते वहीं बक्सर जिले के ग्रामीण इलाकों स्कूल के बच्चों ने यह कारनामा कर दिखाया है।मेरिट लिस्ट में सिकरौल, जलीलपुर, हथीलपुर जैसे गांव के स्कूली बच्चों ने स्थान प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा दर्शा दी है।
इंटर में रहा शहरी स्कूलों का दबदबा
जहां मैटर की परीक्षा में ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया वहीं होली से पहले जारी किए गए 12वीं के नतीजे में बक्सर से लेकर शहरी इलाकों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में दबदबा बनाया।
इंटरमीडिएट में एमपी हाई स्कूल के 6 बच्चों ने जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। इसके अलावा एम वी कॉलेज, राज प्लस टू उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय सिकठी राजपुर के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
बक्सर जिले के मेरिट लिस्ट
मैट्रिक परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-
रैंक | विद्यार्थी का नाम | विद्यालय का नाम | प्राप्तांक | प्राप्तांक का प्रतिशत (%) |
---|---|---|---|---|
1 | सत्यम शिवांश | उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, सगरा चौसा | 482 | 96.4 |
2 | पवन कुमार | प्लस टू हाईस्कूल, सिकरौल जलीलपुर | 475 | 95 |
3 | रिया कुमारी | एस गणपति चकनी उच्च विद्यालय, हथीलपुर | 473 | 94.6 |
इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्ट में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-
रैंक | विद्यार्थी का नाम | विद्यालय | प्राप्तांक | प्रतिशत |
---|---|---|---|---|
1 | श्रेया सिंह | एमपी उच्च विद्यालय | 459 | 91.8 |
2 | रूचि कुमारी | एमवी काॅलेज | 453 | 90.6 |
3 | सना परवीन | एमपी उच्च विद्यालय | 448 | 89.6 |
इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉमर्स में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-
रैंक | विद्यार्थी का नाम | विद्यालय | प्राप्तांक | प्रतिशत |
---|---|---|---|---|
1 | काजल कुमारी | एमपी उच्च विद्यालय | 462 | 92.4 |
2 | जागृति कुमारी | राज प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरांव | 441 | 88.2 |
3 | नेहा कुमारी | राज प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरांव | 441 | 88.2 |
4 | प्रिया कुमारी | एमपी हाईस्कूल | 432 | 86.4 |
5 | अनुष्का वर्मा | एमपी हाईस्कूल | 432 | 86.4 |
6 | श्रुति सिंह | एमपी हाईस्कूल | 432 | 86.4 |
इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र
रैंक | विद्यार्थी का नाम | विद्यालय का नाम | प्राप्तांक | प्राप्तांक का प्रतिशत (%) |
---|---|---|---|---|
1 | सलोनी कुमारी | उच्च विद्यालय सिकठी, राजपुर | 468 | 93.6 |
2 | अंकित सिंह | एमवी काॅलेज | 462 | 92.4 |
3 | अमृत राज | एमवी काॅलेज | 458 | 91.6 |