इंतजार हुआ खत्म! वंदे भारत को लेकर आई सबसे बड़ी खुशखबरी, जाने पूरी डिटेल्स

Vande Bharat Express Train: भारतीय रेल ने पिछले कुछ सालों में देश के अलग अलग हिस्सों में वंदे भारत के रूप में यात्रियों को एक बेहद ही प्रेमियम यात्रा का अनुभव दिया है।

मौजूदा वक्त में देश में कुल 34 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है और लगातार इसका विस्तार भी हो रहा है और हर तरफ से इसकी मांग भी हो रही है।

इंतजार हुआ खत्म

इसी बीच भारतीय रेलवे के तरफ से लाखों यात्रियों को एक सबसे बड़ी गुड़ न्यूज़ मिल गई है। दरअसल इस चीज का इंतजार वंदे भारत के शुरू होने के वक्त से ही थी।

जी हाँ हम बात कर रहे है ट्रेनों के स्पीड के बारे में, जिसका इंतजार हो रहा था, वह समय बस आ ही गया है। वंदे भारत को लेकर सवाल उठ रहे थे कि आखिर कब यह ट्रेन लगातार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी? अब यात्रियों को गुड न्यूज मिल गई है।

160 के स्पीड से चलेगी वंदे भारत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई से अहमदाबाद के बीच मार्च से वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर होगी। गति को बढ़ाने के लिए इस रूट पर वेस्टर्न रेलवे ने कार्यों को लगभग पूरा कर लिया है । सिर्फ वंदे भारत ही नहीं, बल्कि शताब्दी को भी इस रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी हो रही है।

मुंबई से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत के स्पीड बढ़ाए जाने के बाद दोनों जगहों के यात्रियों को यात्रा में समय की बचत होगी, इसके बाद दोनों शहरों के बीच लगने वाला समय लगभग आधे घंटे कम हो जाएगा।

अन्य जगहों पर भी बढ़ेगी स्पीड

आपको बता दे कि जल्द ही देश के अन्य रूटों पर भी जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही है उनका स्पीड बढ़ाया जायेगा, इसके लिए रेलवे लगातार अपने पटरियों और अन्य संसाधनों को दुरुस्त कर रही है।

इसके साथ ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से नई दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब यह ट्रेन बुधवार को भी दिल्ली के लिए चलेगी। पहले इस दिन ट्रेन नहीं चलती थी, जिसकी वजह से लंबे समय से मांग की जा रही थी।

उत्तराखंड से दिल्ली के बीच चलने की वजह से न सिर्फ पर्यटकों के लिए सुविधा हुई है, बल्कि विभिन्न तरह के कारोबार को भी ट्रेन की वजह से फायदा हुआ है।