Bihar Teacher Bharti: बिहार शिक्षक भर्ती का सबसे बड़ा अपडेट आया सामने, नियुक्ति में बस इतना दिन लगेगा समय; जाने डिटेल्स

Big disclosure about Bihar teacher appointment (1)

Bihar Teacher Bharti– पूरे बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से शिक्षक भर्ती की परीक्षा पूरी हो चुकी है| अब बस इंतजार है तो केवल रिजल्ट आने की और जल्द से जल्द नियुक्त होने की, इसी संबंध में बीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने एक बड़ा खुलासा करते हुए अभ्यर्थियों को खास जानकारी दी है|

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद में बिहार शिक्षक नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम फैसला लिया है| जानकारी देते हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को उनके पोस्ट देने से पहले अच्छे तरीके से ट्रेनिंग कराई जाएगी|Big disclosure about Bihar teacher appointment

क्या कहते हैं अध्यक्ष महोदय

मीडिया को जानकारी देते हुए अतुल प्रसाद ने बताया बिहार शिक्षक भर्ती नियुक्ति में कुल 4 से 6 महीना का समय लग सकता है| उन्होंने यह भी कहा कि टी आर आई का परिणाम चरणबद्ध तरीके से घोषित किया जाएगा| आपको बता दे कि पहले कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए रिजल्ट जारी किया जाएगा|

दूसरी बार में कक्षा नौवीं और दसवीं फिर उसके बाद प्राइमरी कक्षाओं के लिए परिणाम जारी किया जाएगा| बीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने साफ करें शब्दों में कहा कक्षा नवी और दसवीं अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हर हाल में रेडी रहना होगा क्योंकि इस परीक्षा में जो भी अभ्यर्थी सफल होंगे उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कार्य बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा|

कब आएगा TRE का रिजल्ट

जानकारी के लिए आपको बता दे कि बिहार राज्य में कुल 1 लाख 70 हज़ार पदों पर शिक्षक की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था|

शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 25 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनको अपने रिजल्ट की बेसब्री से इंतजार, जानकारी के लिए आपको बता दे की एक्सपर्ट के अनुसार अगले सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में परिणाम घोषित किया जा सकता है।

ये भी पढ़े:-Engineering College In Bihar: बिहार के इस जिले में बनेगा नया इंजीनियरिंग कॉलेज, 110 करोड़ रूपए हुए मंजूर, जाने डिटेल्स