बिछिया के ये डिज़ाइन देख आपकी आँखे फटी की फटी रह जाएगी, देखिये इसके ट्रेंडिंग डिज़ाइन

बिछिया के ये डिज़ाइन देख आपकी आँखे फटी की फटी रह जाएगी, देखिये इसके ट्रेंडिंग डिज़ाइन

त्यौहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं को ज्वेलरी पहनना पसंद होता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए कुछ चीजें पहनना अनिवार्य होता है। महिलाओं के ज्वेलरी बॉक्स में बिछिया के अलग-अलग डिजाइन की भरमार होती है। मार्केट में भी रोजाना ज्वेलरी के नए-नए डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। आज हम आपके लिए फैंसी बिछिया के खूबसूरत डिजाइन्स लेकर आए हैं।

फ्लोरल बिछिया डिजाइन

bichhiya design 1

ज्वेलरी से लेकर कपड़ों तक में फ्लोरल डिजाइन खूब पसंद किया जा रहा है। इसी तरह आपको मार्केट में फ्लोरल बिछिया भी मिल जाएंगी।  अगर आप यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप 3 उंगलियों में छोटे-छोटे फ्लोरल बिछिया पहन सकती हैं।

मून बिछिया डिजाइन

bichhiya design 2

चांद देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। उसी तरह सोचिए जब यह डिजाइन बिछिया में होगा तो कितना अच्छा लगेगा। अगर आप भी बिछिया पहनती हैं तो इस बार मून डिजाइन ट्राई करें। इसे पहन आपके पैर बेहद प्यारे नजर आएंगे।

मोर डिजाइन बिछिया

bichhiya design 3

अगर आप चाहती हैं कि आपके पैर सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े तो आपको मोर डिजाइन वाले बिछिया पहननी चाहिए। यकीन मानिए यह बिछिया देख हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

टू लेयर बिछिया डिजाइन

bichhiya design 4

ऑफिस जाने वाली महिलाएं ऐसे बिछिया डिजाइन्स की तलाश में रहती हैं जो सिंपल और ट्रेंडी हो। जिस तरह रिंग में लेयर डिजाइन की भरमार हैं उसी तरह बिछिया में भी आपको यह डिजाइन मिल जाएगा। टू लेयर में यह डिजाइन बिल्कुल नया है, क्योंकि इसमें बीच में मोती लगाया है।

सिंपल बिछिया डिजाइन

bichhiya design 5

जिन महिलाओं को बिछिया पहनना कम पसंद होता है, वह बिछिया के सिंपल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। जैसे सिंपल कलरफुल डायमंड शेप की बिछिया देखने में बेहद अच्छी लगती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको महसूस भी नहीं होगा कि आपने कुछ पहना है।

यहाँ दी गई बिछियां के डिज़ाइन काफी पॉपुलर है। और इन दिनों लड़कियों में इसका क्रेज़ ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस तरह की बिछिया आप हर तरह के ऑउटफिट पे कैरी कर सकती है।