तारीफ करते-करते नहीं थकेंगे लोग, ऐसे बनाएं इस होली भांग ठंडाई

Bhang Thandai Kaise Banate Hain: भारत में होली का एक अलग ही क्रेज़ है। मार्च शुरू होते होते लोगों में होली का असर दिखने लगता है। गली मोहल्ले में बच्चे रंग लेकर होली खेलना शुरू भी कर देते हैं। घरों में पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। गुजिया ,मठरी और कचरी पापड़ के अलावा एक और खास चीज है, जिसका होली में अलग ही आनंद आता है। हम बात कर रहे हैं, होली में मिलने वाली खास भांग ठंडाई की।
होली आते-आते गर्मी शुरू हो जाती है जिसकी वजह से होली की भांग ठंडाई की मांग बहुत बढ़ जाती है । ऐसे में भांग ठंडाई पीने से थोड़ी राहत मिलती है। साथ-साथ होली का मजा भी दुगना हो जाता है। ज्यादातर घरों में होली का पारंपरिक खान-पान ही चलता है। भांग ठंडाई बहुत कम घरों में बनाई जाती है।
लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको भांग ठंडाई की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं , जो बेहद ही आसान और टेस्टी होती है। तो आपको भांग ठंडाई पीने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। घर में ही आप इस शानदार रेसिपी को प्रयोग करके ऐसी भांग ठंडाई बना सकते हैं जिसकी तारीफ आपके हाथों की भांग ठंडाई पीने के बाद हर कोई करेगा।
भांग ठंडाई सामग्री की लिस्ट
इस स्पेशल भांग ठंडाई को बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत पड़ेगी उनकी लिस्ट आगे दी जा रही है। इसमें ज्यादातर वही चीज शामिल हैं जो आपके घर में आसानी से मिल जाती है जिससे आपको भंग ठंडई बनाने के लिए ज्यादा ताम-झाम की जरूरत नहीं है
Here’s a table based on the provided ingredients:
इंग्रेडिएंट्स | मात्रा |
---|---|
दूध (फुल फैट) | आधा किलो |
भांग की पत्तियां | 8 से 10 |
सौंफ | आधा चम्मच |
खरबूजे के बीज | 1-2 चम्मच |
काजू | 1 मुट्ठी |
खसखस दाना | आधा चम्मच |
बादाम | 8 से 10 |
इलायची पाउडर | 1 चम्मच |
केसर के धागे | 5 से 7 |
पिसी हुई चीनी | दो कप या स्वाद के अनुसार |
काली मिर्च दाना | आधी चम्मच |
गुलाब की सूखी पंखुड़ियां | 10-12 |
भांग की ठंडाई की रेसिपी
तो चलिए अब जान लेते हैं इस होली भांग ठंडाई बनाने की रेसिपी के बारे में-
- भांग ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसमें प्रयोग होने वाले ड्राई फ्रूट्स और मसाले को कुछ समय के लिए भिगोकर रखना होगा जिससे भी आसानी से पीस जाएं।
- इसके लिए आप थोड़े से पानी में काली मिर्च, सौंफ दाना, खरबूजे के बीज , खसखस, काजू व् बादाम आदि को भांग ठंडाई बनाने के तीन-चार घंटे पहले भिगोकर रख दीजिए।
- फुल क्रीम दूध को अच्छी तरह उबालकर ठंडा कर लीजिए।
- इसके बाद आप दूध में पिसी हुई चीनी को मिलाकर दूध को फ्रिज में रख दीजिए जिससे आपको ठंडी ठंडी भांग ठंडाई बनाने के लिए ठंडा दूध मिले।
- भिगोई हुई सारी सामग्री को आप मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लीजिये और अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा सा पानी भी इसमें ऐड कर सकते हैं।
- पिसी हुई चीनी मिले ठंडा दूध को फ्रिज से बाहर निकाल कर सभी सामग्री को इसमें डाल दीजिए।
- इसके बाद इसे अच्छे से चला दीजिए जिससे सभी ड्राई फ्रूट और मसाले दूध के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाए ।
- एक मलमल का कपड़ा लेकर इस ठंडाई को छान ले जिससे इसके अंदर कोई भी मोटा कण ना रह जाए।
- तो अब आपकी स्वादिष्ट भंग ठंडई बनकर तैयार है।
- इस सर्वे करने के लिए ग्लासेस में डालकर ऊपर से गुलाब की सूखी पत्तियों और केसर के धागों से इसकी गार्निशिंग करें।
- इसे ठंडा रखने के लिए इसमें ऊपर से की कब मिला दे और अपने मेहमानों को ठंडी ठंडी भांग ठंडाई परोसे।