Farming Ideas: बिहार में होगा महंगे विदेशी फल की खेती, किसान हो जाएंगे मालामाल; जानिए कैसे

Avocado Farming in Bihar: आपने एवोकाडो का नाम तो सुना ही होगा , हमारे भारत में यह फल बहुत ही महंगा बिकता है। क्योकि इसकी खेती हमारे भारत में नहीं होती है इस फल को बाहर विदेश में इम्पोर्ट किया जाता है।
लेकिन अब ख़ुशी की बात यह है कि इस फल कि खेती को हमारे अपने राज्य बिहार में इसकी खेती होगी। आपको बता दे कि बिहार में बहुत जल्द ही डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में एवोकैडो की खेती (Avocado farming) और इस पर अनुसंधान का काम शुरू किया जायेगा।
आपको बता दे कि इस अनुसन्धान का काम जल्द ही जुलाई से अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। विश्वविद्यालय के सह निदेशक अनुसंधान और प्रधान अन्वेषक, अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (फल) प्रोफेसर एस के सिंह ने जानकारी दी कि बिहार की कृषि जलवायु में इस फल की खेती से संबंधित पैकेज एंड प्रैक्टिसेज दे पाना संभव होगा।
किस देश का फल है एवोकाडो ?
एवोकाडो फल का उत्पादन ज्यादातर दक्षिण मध्य मेक्सिको में होता है। इस फल में फाइबर, स्वस्थ ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन ए, सी, ई और पोटेशियम होता हैं. इसके साथ ही इसमें विटामिन बी की प्रचुरता के कारण, यह तनाव से लड़ने में मदद करने के लिए सबसे अच्छा भोजन है।
इस फल को दक्षिण अमेरिका और लैटिन देश से जुड़े बहुत से पकवान जैसे चिपोतले चिलीस, गुयाकमोल, चोरीजो, ब्रेकफास्टस और टोमेटिल्लो सूप आदि में एवोकैडो फल का उपयोग ज्यादा किया जाता है. आजकल भारत में भी लोग इसको खा रहे है। इस फल में केले से ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है।
भारत के इन राज्यों में होती है एवोकाडो की खेती।
एवोकाडो की खेती भारत में ज्यादा नहीं होती है, इसकी खेती भारत में व्यावसायिक रूप से पैदावार की जाती है।आपको बता दे कि भारत के महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में इसकी खेती की जा रही है।
हिमाचल और सिक्किम में 800 से 1600 मीटर की ऊंचाई पर एवोकैडो (Avocado) की खेती सफलतापूर्वक की जा रही है.इस साल जुलाई, अगस्त महीने से अखिल भारतीय समन्वित फल परियोजना के अंतर्गत इसके कुछ पेड़ पूसा में लगा कर इसकी खेती की संभावना को परखने की कोशिश की जा रही है।
एवोकाडो के फल को आने में लगभग 5 से 6 साल लगते हैं, उसके बाद ही बिहार की कृषि जलवायु में एवोकाडो फल की खेती से संबंधित पैकेज एंड प्रैक्टिसेज दे पाना संभव होगा।
550 रुपये किलो बिकता है Avocado का फल
एवोकैडो (Avocado) का उत्पादन उन्नत किस्म, खेत प्रबंधन और पेड़ की उम्र पर depend करता है। सामान्यतः एक पेड़ से 250 से 500 फल प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि 10 से 12 वर्ष पुराने पेड़ से 350 से 550 फल प्राप्त हो सकते हैं। शहरों में एवोकैडो का बाजार मूल्य गुणवत्ता के आधार पर 350 से 550 रुपये प्रति किलोग्राम है।