Arun Govil Net Worth: टेलीविजन के राम है इतने धनवान, चुनावी पर्चे में बताया अपनी संपत्ति का राज

लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच टेलीविजन पर प्रभु श्री राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल (Arun Govil) ने भी अपना नामांकन फाइल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी भी शेयर की है।
भारतीय जनता पार्टी ने ‘रामायण’ (Ramayana) सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण को लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए मेरठ सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है।
रामायण के राम अरुण गोविल लड़ेंगे चुनाव
रामायण में भगवान् राम का किरदार कर चुके अरुण गोविल को भला कौन नहीं जनता होगा? उनका जन्म मेरठ जिले में 12 जनवरी 1958 को हुआ था, लेकिन उनका बचपन शाहजहांपुर में बीता है।
रामायण सीरियल के अलावा वो कई अन्य सीरियल और फिल्मों में भी काम कर चुके है। लेकिन अब वो राजनिति की दुनिया में कदम रखने जा रहे है।
Arun Govil Net Worth
अरुण गोविल ने अपने चुनावी हलफनामें में संपत्ति (Arun Govil Net Worth) के बारे में जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार उनके पास एक आवासीय प्लाट है, जो 13194 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
जानकारी के मुताबिक अरुण गोविल ने पूणे में स्थित इस प्लाट को साल 2010 में खरीदा था, तब इसकी कीमत 45 लाख रूपए थे।
लेकिन वर्तमान समय में इसकी कीमत 4.25 करोड़ रूपए पहुँच चुकी है। उनके पास साउथ वेस्ट में एक ऑफिस भी है, जो 1393 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
जिसे वर्ष 2017 में 52 लाख रूपए देकर खरीदा था, लेकिन आज इसकी कीमत 1.42 करोड़ रूपए हो चुका है।
शेयर बाजार और म्यूच्यूअल फण्ड में भी है निवेश
वहीँ नगद रूपए की बात करे तो अरुण गोविल के पास 3,75,000 रूपए कैश में है। जबकि बैंक खाते में 10,34,9071 रूपए जमा हैं.।
इसके अलावा उन्होंने शेयर बाजार (Stock Market) में 1.22 करोड़ रूपए और म्यूचुअल फंड में 16.51 लाख रूपए का निवेश किया हुआ है।
इनके पास एक मार्सडीज कार 2022 मॉडल की है, जिसकी कीमत 62,99,000 रूपए है। अरुण के पास 220 ग्राम सोने के आभूषण है, जिनकी कीमत 10,93,291 रूपए है। अरुण गोविल के ऊपर Axis Bank से 14.6 लाख रूपए का कर्ज भी है।
अरुण गोविल की पत्नी भी है करोड़पति
वहीँ अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा गोविल (Arun Govil Wife) के पास नगद में 40,75,00 रूपए है और उनके बैंक अकॉउंट में 80,43,149 रूपए हैं।
इसके अतिरिक्त शेयर में 143,59,555 रूपए निवेशित हैं और अरुण क्रिएशन में 15,65,971 रूपए लगे हैं। श्रीलेखा गोविल के पास 600 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 32 लाख रूपए से भी ज्यादा है।
उनकी पत्नी के नाम अमरनाथ टॉवर्स अंधेरी वेस्ट मुंबई में 1127 वर्ग फुट का एक फ्लैट भी है। इस फ्लैट को 2001 में 49 लाख रूपए में खरीदा गया था, जिसकी वर्तमान वैल्यू 2 करोड़ रूपए से ज्यादा है।
वहीँ वित्तीय वर्ष 2022-23 में अरुण गोविल की पत्नी की आय 16.74 लाख रूपए तय की गई है।
और पढ़ें: बिहार के इस मंदिर में बिना मुहूर्त के संपन्न होते हैं विवाह, देश-विदेश के लोगों की लगती है लाइन
और पढ़ें: एसएससी भर्ती के लिए फिर से करना होगा OTR, आवेदन से पहले जानिए क्या हुआ बदलाव?