Bihar Science City : बिहार में बनकर तैयार हुआ देश का सबसे हाईटेक साइंस सिटी

बिहार में सिर्फ एक मात्र साइंस सिटी है, वहीं बिहार में अब देश का सबसे बड़ा साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। यह साइंस सिटी देश का सबसे हाईटेक साइंस सिटी में से एक होगा, वही बिहार का सबसे बड़ा साइंस सिटी भी होगा।
इस साइंस सिटी में ज्ञान विज्ञान के अलावा आपको कई सुविधाएं भी मिलेगी। यह साइंस सिटी बिहार के छवि को सबसे उच्चतम स्तर पर ले जाएगा, तो चलिए खबर में आगे जानते हैं, कि यह साइंस सिटी बिहार के किस जिला में बन रहा है और कब तक हो जाएगा निर्माण पूरा।
होगा देश का सबसे हाईटेक साइंस सिटी
आपको बता दूं कि इस साइंस सिटी का शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 1 मार्च 2019 में किया गया था। वही इस साइंस सिटी का निर्माण अब तेजी से चल रहा है और वही अब इसका निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
जानिए कहां हो रहा है निर्माण
दरअसल एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर इस शानदार साइंस सिटी का निर्माण चल रहा है। आपको बता दें कि एपीजे अब्दुल कलाम देश के महानतम वैज्ञानिक थे। इन्हीं के नाम पर बिहार के राजधानी पटना में इस शानदार साइंस सिटी का निर्माण चल रहा है, जो की राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बगल में इसका निर्माण चल रहा है।
वही यह साइंस सिटी बेहद ही भव्य और शानदार होगा, जो करीब-करीब 21 एकड़ के भूखंड पर फैला होगा। वही देश के सबसे हाईटेक साइंस सिटी का निर्माण करीब करीब 800 89 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
यह होगी खासियत
इस साइंस सिटी में आपको कई खास चीज देखने के लिए मिलेगी जहां पर बेसिक साइंस से जरूरी कई जानकारी मिलेगी। वहीं स्पेस एंड एस्टॉनोमी के अलावा सस्टेनेबल प्लेनेट और बड़ी और मन से जुड़ी हुई कई जानकारियां मिलेगी।
जानिए कब होगा शुरू
साइंस सिटी का निर्माण अब अपने अंतिम चरण में है, बताया जा रहा है, कि इस साइंस सिटी के पहले फेस का निर्माण कार्य इसी साल पूरा कर लिया जाएगा।
उम्मीद की जा रही है कि इसी साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इस साइंस सिटी को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा अब देखना होगा कि इस साइंस सिटी को कब तक खोला जाता है।
Also Read : बिहार में शुरू होने जा रहा है एक और एयरपोर्ट, निर्माण शुरू जानिए