Bihar Police Jobs: बिहार पुलिस में नौकरियों की बहार, 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का एलान, बढ़ेगी पुलिस फोर्स की ताकत

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। आने वाले साल यानी 2024 में बिहार पुलिस में बंपर बहाली निकलने वाली है।
बिहार पुलिस विभाग में विभिन्न रैंक के 24,269 पदों पर भर्ती की जाएगी। एडीजी मुख्यालय के जेएस गंगवार ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। आईये जानते है इसके बारे में।
बिहार पुलिस में अगले साल 24269 पदों पर बहाली
बिहार पुलिस के एडीजी ने कहा कि – “अभी रविवार को होने वाली सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।” इसके अलावा एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार पुलिस में अगले साल 24269 पदों पर बहाली होगी।
वहीँ बिहार पुलिस मुख्यालय ने पदों को रिलीज करने के लिए गृह विभाग से स्वीकृति मांगी है। गृह और वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद बहाली का रोस्टर जारी होगा।
परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग गिरफ्तार
आपको बता दें कि बिहार में होने वाली बिहार पुलिस परीक्षा से पहले सहरसा, बेगूसराय और छपरा में कोचिंग मालिक समेत सॉल्वर गैंग चलाने वाले कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एंटी जैमर, ब्लूटूथ डिवाइस समेत कई उपकरण मिले हैं।
1, 7 और 15 अक्टूबर को बिहार सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा है। सॉल्वर गैंग इसमें आरोपियों को नकल करवाने का प्लान कर रही थी। इसके लिए उन्होंने कई अभ्यर्थियों से एडवांस रुपये भी ले लिए थे। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
बिहार में क्या है पुलिस फोर्स का आंकड़ा?
बिहार में अगर आप पुलिस बल की ताकत देखें तो ये सवा लाख के आसपास है। प्रति लाख लोगों पर बिहार में पुलिसकर्मियों का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से फिलहाल काफी पीछे है। कुछ ऐसे समझिए पूरा आंकड़ा:
- बिहार में स्वीकृत पुलिस बल की तादाद 2 लाख 27 हजार
- फिलहाल बिहार में में 1.20 लाख पुलिसकर्मी
- नई भर्ती के बाद फोर्स की तादाद बढ़ कर एक लाख 41 हजार
- एक लाख की आबादी पर 155 पुलिसवालों का राष्ट्रीय औसत
- बिहार में एक लाख पर फिलहाल 90 पुलिस कर्मी
- बिहार सरकार का एक लाख की आबादी पर 150 से 160 पुलिसवालों का लक्ष्य
और पढ़े: आधार कार्ड के भी होते है 4 प्रकार; क्या होती है इनकी खासियत और महत्व, जाने विस्तार से…
और पढ़े: भारत का सबसे अमीर नाई; 400 गाड़ियों का है मालिक, ऐसे जीता है अपनी लाइफस्टाइल