Anil Agarwal Tweet: बिहार से दोस्त आया, सत्तू लाया, अरबपति को आई बचपन की याद, Vedanta Group के चेयरमैन ने सुनाई कहानी

Anil Agarwal Tweet On Sattu Sharbat

बिहार का लिट्टी चोखा तो काफी सुप्रसिद्ध है, लेकिन उसके अंदर भरे जाने वाले सत्तू के भी जलवे कम नहीं है। मेटल और माइनिंग की दुनिया का जाना माना चेहरा और वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर वो अपने दिल की बात लोगों से साझा करते हैं। इस बार उन्होंने सत्तू के शरबत को लेकर एक ट्वीट किया और बचपन की कहानी सुनाई। आईये जानते है उनकी ये कहानी।

अरबपति को आई बचपन की याद

दरअसल अनिल अग्रवाल के एक पुराने मित्र बिहार की राजधानी पटना से उनके लिए सत्तू का शरबत लेकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर ये भावुक पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने हाथ में सत्तू के गिलास वाली तस्वीर भी साझा की है। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के यादों को भी ताजा किया।

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal shared a picture with a glass of sattu in his hand
Vedanta Group के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाथ में सत्तू के गिलास वाली तस्वीर शेयर की
Source – Twitter

अनिल अग्रवाल के दिल में बिहार बसता है। उन्होंने कई मौकों पर यह बताने की कोशिश की है कि वे बिहार की मिट्टी से कितना लगाव रखते हैं। फिलहाल अनिल अग्रवाल का ये ट्वीट (Anil Agarwal Tweet) काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा अनिल अग्रवाल का ये ट्वीट

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि – “पटना से मेरा पुराना दोस्त आज मुझसे मिलने आया और मेरा पसंदीदा सत्तू का शरबत भी लेकर आया था।

मुझे नहीं पता कि आप लोगों में से कितने लोगों ने सत्तू, थोड़ा सा गुड़ और चुटकी भर काला नमक से बने इस ताजा पेय के बारे में सुना है। मेरी युवा टीम ने कहा कि ये इंडिया का टेस्टी, किफायती, आर्गेनिक और स्वास्थ्यवर्धक प्रोटीन शेक है।

इसने मुझे बचपन की मीठी यादों की याद दिला दी। मैं और मेरे दोस्त छुट्टियों में खेलकर पसीने से भीगे घर आते थे और हमारी मां जी हमें सत्तू शरबत का ठंडा गिलास देती थीं, बड़ी सी पीतल की बाल्टी में, खूब सारी बर्फ में बना…यह हमारी सारी थकावट दूर कर देता था।

मुझे लगता है भारत के हर घर में ऐसा ही एक सरल, सस्ता और अनोखा स्टाइल का शरबत बनता है… आपके यहां की खासियत क्या है?”

कौन हैं अनिल अग्रवाल?

जानकारी के लिए बता दे की अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन (Vedanta Group Chairman) हैं। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ है। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी पटना में ही हुई।

लेकिन 15 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के बिजनेस के लिए स्कूल छोड़ दिया और पुणे चले गए। जिसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। उन्होंने अपना करियर स्क्रैप डीलर के तौर पर शुरू किया। आज उनका नाम देश के टॉप बिजनेसमैन की लिस्ट में है।

वर्तमान समय में उनके परिवार की कुल संपत्ति 32000 करोड़ रुपये से अधिक है। अब इनका कारोबार भारत के साथ ही दुनिया के तमाम दूसरे देशों में भी है।

अनिल अग्रवाल के सत्तू शरबत की रेसिपी

सत्तू सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सत्तू को आप मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बना सकते है। जैसे वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मां बचपन में उनको गुड़ और काला नमक वाल सत्तू का शरबत बनाकर देती थीं। अगर आपको जोरों की भूख लगी है तो ऐसे में आप भी सत्तू का शरबत ट्राई कर सकते हैं।

सत्तू शरबत बनाने के लिए आपको सत्तू, गुड़, चीनी, काला नमक, बर्फ के टुकड़ों की जरूरत पड़ेगी। चलिए आपको सत्तू शरबत को बनाने की रेसिपी (Sattu Sharbat Recipe) बताते हैं।

  • 3 चम्मच सत्तू
  • 4 चम्मच गुड़ या स्वाद के मुताबिक चीनी
  • 1/2 चम्मच काला नमक, स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं
  • 4 कप पानी
  • बर्फ के कुछ टुकड़े

और पढ़े: साइलेंसर से निकली गोली तो जप्त हो जाएगी बाइक, कानूनी करवाई के साथ-साथ जुर्माना भी, जाने नया नियम

कैसे बनाए सत्तू का शरबत?

सत्तू का शरबत बनाने (How To Make Sattu Sharbat) के लिए आप निचे दिए गए स्टेप्स का पालन करे:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में सत्तू और पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  2. ये ध्यान रखें कि सत्तू अच्छी तरह से मिल जाए। इसमें गुठली ना बनें।
  3. इसके बाद इसमें बारीक गुड़ या चीनी मिलाएं। इसको भी अच्छी तरह से मिलाएं।
  4. इसके बाद उसमें काला नमक डालें और आखिर में इसें बर्फ का टुकड़ा डाल लें, ताकि शरबत ठंडा लगे।
  5. इस तरह से सत्तू का शरबत बनकर तैयार हो जाएगा।

और पढ़े: VIDEO: क्या कभी देखा है बादल फटते हुए? वीडियो में देखिए खौफनाक नजारा, झरने की तरह आसमान से गिरा पानी