Amrit Bharat Station: बिहार के ये 49 रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शिलान्यास, देखे लिस्ट

अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Yojana) के जरिए 24,470 करोड़ रुपये की लागत से देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने का काम शुरू कर दिया गया है। योजना के पहले फेज में बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। आईये जानते है बिहार के कौन कौन से स्टेशन इस लिस्ट में शामिल है और इन स्टेशनों पर आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
पीएम मोदी ने 508 स्टेशनों को किया शिलान्यास
अमृत भारत योजना (Amrit Bharat Yojana) के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने मिथिला क्षेत्र को भी सौगात दिया है। दरभंगा जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए 340 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इसका रविवार को शिलान्यास किया गया। वर्चुअल तरीके से पीएम मोदी ने देश मे एक साथ 508 स्टेशनों को शिलान्यास किया।
इन 508 स्टेशनों में बिहार के 49 स्टेशनों को शामिल किया गया। वहीँ समस्तीपुर रेल मंडल में कुल 12 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने की योजना है। कार्यक्रम के लिए दरभंगा जंक्शन पर भव्य तैयारी की गई।
जहाँ इस शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक संजय सरावगी पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक रामचंद्र साह , मिश्रीलाल यादव, जिलाध्यक्ष जीवछ साहनी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किस राज्य के कितने स्टेशन है शामिल?
देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 508 स्टेशनों का चयन इस योजना के लिए किया गया है। अमृत भारत स्टेशन राज्यवार संख्या सूची (Amrit Bharat Station Statewise List) नीचे दी गई है:
- उत्तर प्रदेश: 55
- राजस्थान: 55
- बिहार: 49
- महाराष्ट्र: 44
- पश्चिम बंगाल: 37
- मध्य प्रदेश: 34
- असम: 32
- ओडिशा: 25
- पंजाब: 22
- गुजरात: 21
- तेलंगाना: 21
- झारखंड: 20
- आंध्र प्रदेश: 18
- तमिलनाडु: 18
- हरियाणा: 15
- कर्नाटक: 13
बिहार के ये 49 रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में बिहार (Amrit Bharat Station Yojana Bihar) के 49 स्टेशन शामिल हैं, जिनके पुनर्विकास पर कुल 2584 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
- औरंगाबाद: अनुग्रह नारायण रोड
- बेगूसराय: लखमीनिया, सलौना
- भागलपुर: कहलगांव, नाैगछिया, पीरपैंती, सुल्तानगंज
- भोजपुर: आरा, बिहिया. बक्सर-डुमरांव, रघुरनाथपुर
- दरभंगा: दरभंगा जंक्शन
- गया: गया जंक्शन, पहाड़पुर
- जमुई: जमुई, सिमतल्ला
- जहानाबाद: जहानाबाद
- कैमुर(भभुआ): भभुआ रोड, दुरगौती, कुद्रा
- कटिहार: बारसोई जंक्शन
- खगड़िया: खगड़िया जंक्शन, मानसी
- किशनगंज: ठाकुरगंज
- मुधुबनी: जयनगर, मधुबनी, संकरी
- मुंगेर: जमालपुर जंक्शन
- मुजफ्फरपुर: ढोली, मुजफ्फरपुर जंक्शन, रामदयालु नगर
- नालंदा: बिहार शरीफ, राजगीर
- पश्चिम चंपारण: नरकटियागंज जंक्शन, सुगौली
- पटना: बख्तियारपुर, बाढ़, फतुहा,तरेगना
- पूर्वी चंपारण: बापू धाम मोतिहारी.
- पूर्णिया: बनमंखी
- रोहतास: सासाराम
- सहरसा: सहरसा
- समस्तीपुर: दलसिंह सराय, समस्तीपुर
- सारण: सोनपुर जंक्शन
- सीतामढ़ी: सीतामढ़ी तथा वैशाली में हाजीपुर जंक्शन शामिल है।
इन बातों का रखा जाएगा विशेष ध्यान
अमृत भारत स्टेशन (Amrit Bharat Station) के तहत इन स्टेशनों के डिजाइन में इन विशेष बातों का ध्यान रखा जाएगा:
- स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास
- शहर के दोनों तरफ प्रवेश व निकास द्वार
- स्टेशन भवनों का सुधार व पुनर्विकास
- यात्रियों की सुविधा के हिसाब से डिजाइन किये गये साइनेज बोर्ड
- रेलवे भूमि एवं परिसंपत्तियों का समुचित सदुपयोग का प्रावधान
- स्थानीय कला और संस्कृति को प्राथमिकता दिया जाएगा.
- अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान
- यात्री आवागमन के लिए सुगम व्यवस्था
और पढ़े: बिहार के इन 23 जगहों पर ढाबा खोलने के लिए सरकर देगी 50 लाख रुपये; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी?
- स्टेशन पहुंच मार्ग
- सर्कुलेटिंग एरिया
- वेटिंग हॉल
- शौचालय
- आवश्यकतानुसार लिफ्ट/ एस्केलेटर
- मुफ्त वाइ-फाइ
- प्लेटफॉर्म पेयजल व्यवस्था
- ब्रिज ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड
और पढ़े: दरभंगा एयरपोर्ट के नाम दर्ज हुआ एक और शानदार रिकॉर्ड, पटना और भुवनेश्वर जैसे हवाई अड्डे छूटे पीछे