Para Asian Games 2023: बिहार के लाल का कमाल, चीन से छीन लाया गोल्ड मेडल

Para Asian Games 2023: बुद्ध और महावीर की धरती बिहार, के 23 साल के दिव्यांग ने इतिहास रचा है उन्होंने चीन में चल रही पैरा एशियन गेम्स 2023 में हाई जंप T-63 में सफलता पाकर भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल की है।
आपको बता दे कि चीन के हांगझोऊ में 22 से 28 अक्टूबर तक Para Asian Games 2023 चल रहा है जिसमें भारत में कुल 100 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक प्रदर्शन है जिसमें पहली बार 100 पदक हासिल करने का आंकड़ा पार किया गया है यह प्रदर्शन भारत के खिलाड़ियों की मेहनत और उनका दृढ़ संकल्प दिखती है।
और इसी में बिहार के लाल शैलेश कुमार ने एक स्वर्ण पदक जीत कर अपनी उपस्थिति भी दर्ज की है। बता दे कि उनकी यह जीत न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। उनकी जीत पर पीएम से लेकर सीएम ने क्या कहा आपको बताते हैं विस्तार से-
चीन में इस समय पैरा एशियाई गेम 2023(Para Asian Games 2023 )चल रहा है, जिसमें बिहार के जमुई जिले के शैलेंद्र कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल की है इस चीज पर उनको बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी सराहना की है इसके अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी उनको जीत की शुभकामनाएं दी है।
बता दे की 23 साल के दिव्यांग शैलेश ने पैरा एशियाई गेम्स के दौरान हाई जंप T-63 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस जीत पर पूरा देश बहुत गौरांवित महसूस कर रहा है, और उन्हें बहुत बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है।
बता दे की शैलेश कुमार जमुई जिले के इस्लामनगर में रहने वाले हैं और अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से उन्होंने बिहार के साथ पूरे भारत देश को गौरांवित किया है। वह निरंतर प्रगति करे और देश का नाम रौशन करते रहे हर देशवासी की यही कामना है।
Good News! बिहार के इस समुदाय के युवाओं को सरकार देगी 5 लाख तक का लोन, जाने आवेदन का फुल प्रोसेस
इससे पहले मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए बिहार के लाल शैलेश कुमार को गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी। चीन के हांगझोऊ स्टेडियम में आयोजित हाई जंप प्रतियोगिता में शैलेश कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत लौटने पर पीएम नरेंद्र मोदी शैलेश समेत अन्य सभी विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
आपको बता दे की पैरा एशियाई गेम 2023 में 43 देशों ने भाग लिया जिसमें लगभग 4000 से अधिक एथलीट शामिल है और इस टूर्नामेंट में 22 खेलों में 566 स्वर्ण पदक थे, जिनमें से भारत ने 30 स्वर्ण पदक, 33 रजत और 36 कास्य पदक जीत कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है।