अक्षरा सिंह ने लॉन्च किया Akshara’s Studio, अब बिहार में मिलेगा आईलैशेस-नेल्स एक्सटेंशन जैसे ब्यूटी ट्रीटमेंट, जाने खासियत

Akshara Singh launches Aksharas Studio

भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने बिहार के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैशन की सुविधा देने के लिए “Akshara’s Studio” का शुभारंभ किया है। अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड (Bollywood) में भी नजर आने वाली हैं।

अक्षरा ने बताया कि इस ब्यूटी स्टूडियो में आपको बहुत सारी ऐसी फैसिलिटी मिलेगी जो कि अब तक बिहार में नहीं देखी गई है। नेल एक्सटेंशन, आईलैश एक्सटेंशन, माइक्रो ब्लेडिंग से लेकर लिप टिनटिंग सहित कई सारी सर्विस किफायती दामों में मिलेगी। आईये जानते है अक्षरा के Akshara’s Studio की खासियत।

बिहार के लोगों को स्टूडियो खोलकर दिया गिफ्ट

दरअसल अक्षरा सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में अपना ‘अक्षरा ब्यूटी स्टूडियो’ खोला है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कहना है कि – “बिहार के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। वह बिहारवासियों को अपनी तरफ से यह स्टूडियो खोलकर एक छोटी सी गिफ्ट देना चाहती हैं।”

Aksharas Studio
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने “Akshara’s Studio” का शुभारंभ किया

बता दे की अक्षरा ने इस स्टूडियो की शुरुआत फ्रेजर रोड स्थित डुमरांव प्लेस में किया है। इस अवसर पर अक्षरा सिंह ने कहा कि – “सौन्दर्य व्यक्ति की आत्मा को प्रभावित करता है, क्योंकि यह व्यक्ति के अंदर आत्मा की तह में आनंद और सुख का अहसास कराता है।

बिहार के लोग इस सुंदरता को महसूस कर अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें, इसलिए हमने यहां पटना में “Akshara’s Studio” का शुभारंभ किया है।”

क्या है Akshara’s Studio की खासियत?

अक्षरा सिंह का “Akshara’s Studio” इसलिए भी खास बन जाता है क्योंकि यहां आपकी जेब का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस ब्यूटी स्टूडियो में आपको मध्यम रेंज के दामों में दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के पार्लर और सेलोन की सुविधाएं देने की कोशिश की जाएगी।

भोजपुरी अदाकारा अपना यह प्रोजेक्ट बिहार के साथ साथ झारखंड और यूपी में भी बढ़ाने की योजना बना रही हैं। अक्षरा ने कहा कि – “फैशन का दायरा आज के दौर में बढ़ा है। स्त्री – पुरुष सभी सुंदर दिखना चाहते हैं और यह उनका हक है।

इससे उनकी पर्सनालिटी में निखार आता है। मैं अपने शहर के लोगों से आग्रह करूंगी कि आप इस स्टूडियो को एक बार सेवा का मौका दें और खुद अन्य ब्यूटी स्टूडियो से फर्क महसूस कर लें।”

कैसे आया स्टूडियो का आइडिया?

अक्षरा ने बताया कि इस स्टूडियो को खोलने का आइडिया उन्हें तब आया जब वह बिहार से बाहर अपना मेकअप करवाती थी और देखती थी कि बिहार में ऐसा कोई फैसिलिटी नहीं है। इसके साथ ही बहुत सारे लोगों की ऐसी मेंटलिटी है कि अगर मेकअप आर्टिस्ट मुंबई और दिल्ली के हैं तो वह मेकअप काफी अच्छा होगा।

वहीं अगर बिहार का हो तो वह बहुत ही लो क्लास होगा। इसी सोच को बदलने के लिए उन्होंने अपना यह स्टूडियो खोला है। इस स्टूडियो में जितने भी टेक्निशियन होंगे वह सभी बिहार के ही होंगे। उन्हें बाहर से आए आर्टिस्ट ट्रेनिंग दे रहे हैं।

भोजपुरी प्रोजेक्ट में जाएंगे स्टूडियो के आर्टिस्ट

अक्षरा के अनुसार इस स्टूडियो में वो सबसे पहले अपने मां-बाप को इनवाइट करना चाहेंगी। उन्होंने कहा है कि – “उनके इस ब्यूटी स्टूडियो में उनके भोजपुरी के हर सह कलाकार का खुले बाहों से स्वागत है। उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी भी प्रोजेक्ट में मेकअप के लिए जाएंगे।”

और पढ़े: पंकज त्रिपाठी ने अपने स्वर्गीय पिता का सपना किया पूरा, बिहार के इस गाँव में खोली शानदार लाइब्रेरी, जानिए क्या बोले “कालीन भैया”

और पढ़े: UPI Lite X: अब इंटरनेट नहीं रहने पर भी भेज पाएंगे पैसे, आ चूका है UPI का नया वर्जन, जानिए क्या है खासियत