VIDEO: क्या कभी देखा है बादल फटते हुए? वीडियो में देखिए खौफनाक नजारा, झरने की तरह आसमान से गिरा पानी

आजकल मॉनसून के समय आप बादल फटने के ख़बर अकसर ही सुनते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि बदल कैसे फटते है? बादल फटना एक प्राकृति आपदा है जिस पर किसी भी इंसान का कोई जोर नहीं। अपने इसके बारे में सुना तो जरूर होगा परंतु बहुत कम लोग है जो इसे अपनी आंखो के सामने देख पाते है।

हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर बादल फटने का वीडियो डाला गया। जो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को लोगों ने बेहद पसंद किया हालांकि आप इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे की कैसे बदल फटने के बाद ज़मीन पर पानी गिरता है।

ऑस्ट्रिया के व्यक्ति ने पोस्ट किया वीडियो

ऑस्ट्रिया के लेक मिलस्टैट नामक व्यक्ति ने ट्विटर अकाउंट @ThebestFigen पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमे बदल फटने का नज़ारा देखा जा सकता है। बदल फटने की प्रक्रिया आमतौर पर पहाड़ों में ही देखने को मिलती है। इसी कारण पहाड़ों में बाढ़ आने का डर भी ज्यादा बना रहता है।

https://twitter.com/BilimleKalin/status/1494771068669673479?t=WBqiAb7XCdqpbUuxY96fNw&s=19

सोशल मीडिया पर हुआ यह वीडियो वायरल

बादल फटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। इसे वीडियो को लगभग 35 लाख लोग देख चुके है। कुछ लोगों ने इसे देख कर वीडियो को बेहद खूबसूरत बताया तो एक ने कहा कि इस वीडियो में नकली आवाज़ का प्रयोग किया गया है और वीडियो की स्पीड को भी बढ़ाया गया है।

आख़िर कैसे फटता है बादल

इस वीडियो में आप देख सकते है की कैसे पानी बादल से ऐसे गिर रहा है की मानो जैसे कोई झरना हो। इसे देख कर कहीं से भी नहीं लग रहा है की यह बारिश हो रही है। बादल जहां कही भी जा रहा है वहां पानी किसी नल की तरह बह रहा है। हाल ही में हिमाचल में भी जो बाढ़ आई थी वह भी बादल फटने के कारण ही आई थी।