गर्मियों में आपको राहत देगी ये 6 तरह की लस्सी, सारे टेस्ट में है बेस्ट, जाने कैसे बनाये

लस्सी का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले पंजाबी लस्सी का बड़ा सा गिलास आ जाता है, जिसे पीकर आत्मा एकदम तृप्त हो जाती है।
तपती गर्मी (Summer) में आपको ठंडक चाहिए, तो उसका सबसे सरल और सबसे जल्दी तैयार होने वाला विकल्प है लस्सी। दही की मीठी लस्सी (Sweet Lassi) ना सिर्फ गर्मी में राहत देती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है।
समय के साथ क्लासिक लस्सी में और भी कई फ्लेवर ऐड हो गए हैं, जिनके बारे में आज हम यहां जानेंगे।
क्लासिक लस्सी
क्लासिक लस्सी बनाने के लिए दही, शक्कर और बर्फ की आवश्यकता होती है।
दही में शक्कर और बर्फ मिलाकर ब्लेंडर की मदद से इन्हें मिक्स कर लें।
क्लासिक लस्सी तैयार है। इसमें आप इलायची पाउडर डालकर सर्व कर सकते हैं।
मैंगो लस्सी
मैंगो लस्सी बनाने के लिए दही, शक्कर और बर्फ तो चाहिए, साथ में पके आम का गूदा भी चाहिए।
इन सभी को मिक्स करके ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
ऊपर से थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर मैंगो लस्सी का लुत्फ उठाएं।
बनाना वॉलनट लस्सी
बनाना वॉलनट लस्सी बनाने के लिए दही, शकर और बर्फ को ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
अब इसमें मैश किया हुआ बनाना ऐड करें।
आप चाहें तो दही और शक्कर के साथ बनाना भी ब्लेंड कर सकते हैं।
अंत में बारीक कटा हुआ वॉलनट मिलाकर बनाना वॉलनट लस्सी का आनंद लें।
मिंट लस्सी
मिंट लस्सी बनाने के लिए दही, शक्कर और बर्फ के साथ पुदीने की कुछ पत्तियां भी ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
अपने स्वाद के अनुसार आप मिंट लस्सी नमकीन और मीठी दोनों तरह से बना सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी लस्सी
स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी की प्यूरी तैयार कर लें।
अब दही, शक्कर और बर्फ को ब्लेंडर की सहायता से ब्लेंड कर लें।
इसके बाद इसमें स्ट्रॉबेरी प्यूरी डाल कर अच्छे से मिक्स करें। स्ट्रॉबेरी लस्सी तैयार है।
मसाला लस्सी
मसाला लस्सी बनाने के लिए एक ब्लेंडर में लगभग 1 कप दही और आइस क्यूब्स डालें।
इसमें जीरा पाउडर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, कटा हरा धनिया, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें।
1-2 मिनट के लिए ब्लेंडर में अच्छी तरह मिलाएं और फिर सर्व करें।