Bihar Weather Report: बिहार में अब मौसम लेगा करवट; इन जिलों में होगी बारिश

बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रात में भी लू वाली गर्म हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग के तरफ से अच्छी खबर सामने आई है।
लोगों को इस तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पूरे बिहार में बारिश होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में इस बारिश से कुछ दिनों तक लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ से बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग की माने तो इन दिनों गर्मी अपने विकराल रूप में रही है। राज्य के लोगों ने भयंकर लू का सामना किया है और बिहार ने गर्म पछुआ हवा का प्रकोप झेला है। लेकिन अब हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से बारिश होने की संभावना बन रही है।
बिहार के औसतन तापमान में भी अब गिरावट दर्ज होने लगी है। गुरुवार को लोगों को केवल शेखपुरा में ही लू का सामना करना पड़ा। जबकि इससे पहले प्रदेश के लगभग सभी जिले लू की चपेट में थे।
बिहार में अब मौसम लेगा करवट
बिहार में मौसम अब जल्द ही अपना करवट बदलेगा और भागलपुर व आसपास के जिलों सहित सीमांचल व कोसी क्षेत्र के जिलों में बारिश की संभावना काफी अधिक है।
हालाँकि गुरुवार को भी हीटवेब की स्थिति बनी रही। गर्म हवा की मार झेल रहे लोग हलकान रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक दर्ज किया गया।
लेकिन अब मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है कि अब जल्द ही लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। 05 से 08 मई 2024 के बीच आंधी व हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ पूर्वा हवा भी तेज गति से चलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा।
आईएमडी ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान

आईएमडी ने अपने ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा है कि – “04 से 08 मई 2024 के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
ऐसे में लू के प्रकोप व भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम के इस बदलाव का पूर्णिया के अलावा सीमांचल व कोसी क्षेत्र में भी थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है और अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है।”
बिहार के इन जिलों में होगी बारिश
5 मई 2024 के बाद उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना हैं। वहीं, दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर,जमुई व खगड़िया में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं।
और पढ़ें: KK Pathak के सख्त निर्देश; अधिकारियों को दी चेतावनी, इन कामों को पूरा नहीं किया तो कटेगा वेतन
और पढ़ें: Bihar Land News: जमीन विवाद से है परेशान; जल्द होगा निपटारा, जानिए नीतीश सरकार का “मास्टर स्ट्रोक”