क्या आपको भी है गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने का शौक, तो हो जाइए सतर्क, ये बीमारियां कर सकती है अटैक

Ice Cold Water Side Effects in Summer : होली के बाद गर्मी की दस्तक होने लगती है। अप्रैल खत्म होते होते तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ चिलचिलाती गर्मी शुरू हो जाती है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ खूब प्यास लगना शुरू हो जाती है जिसके लिए लोग ज्यादातर फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं।
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। बाहर से आकर सीधे फ्रिज खोलकर उसमें से बर्फ वाला ठंडा पानी पीना एक अलग ही सुकून देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बर्फ का ही ठंडा पानी पीने में जितना अच्छा लगता है, स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक होता है।
वे लोग जो गले की समस्याओं से पीड़ित है उन्हें खास तौर पर बर्फ का पानी नहीं पीना चाहिए। इससे उनकी समस्या और भी बढ़ जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बर्फ के पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे इस बर्फ के पानी से होने वाले नुकसान से आप बच सकते हैं-
बर्फ वाला पानी पीने के नुकसान
गर्मियों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को फ्रिज का ठंडा ठंडा पानी पीना बहुत अच्छा लगता है लेकिन इस ठंडे पानी से आपके शरीर में कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
- गर्मियों में बॉडी का टेंपरेचर सामान्य से कुछ ज्यादा हो जाता है। इसलिए हमें गर्मी का एहसास अधिक होने लगता है। लेकिन ज्यादा गर्मी लगने पर अगर हम बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो एकदम तापमान चेंज होने पर शरीर को शॉक लगता है।
- हद से ज्यादा ठंडा पानी पीने की वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है। जिससे आपको पेट दर्द और पाचन संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है
- जिन लोगों को गले की दिक्कत होती है उनके लिए ठंडा पानी बहुत नुकसानदायक होता है। इससे आपके गले की दर्द और जलन बढ़ सकती है।
- बहुत ज्यादा ठंडा पानी गले की रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है। जिससे रक्त संचार बाधित हो जाता है। इस स्थिति में ऐंठन और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
- ठंडा पानी पीने से गले में बलगम की दिक्कत हो सकती है, जिससे सर्दी जुकाम एलर्जी और फ्लू की समस्या बढ़ जाती है।
- ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होने की वजह से कब्ज या डायरिया की समस्या बहुत आम है। इसलिए ठंडा पानी के सेवन से परहेज करना ही बेहतर रहेगा।
- गले की दिक्कत वाले लोगों को ठंडा पानी काफी नुकसान दे सकता है इससे आपके गले में खराश रेस्पिरेटरी सिस्टम में इंफेक्शन, जुकाम ,नाक बंद जैसी समस्याएं हो सकती है।
- गर्मी से आकर एकदम बर्फ वाला ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर के हार्ट रेट में भी एकदम से गिरावट आ जाती है। जो हार्ट के मरीजों के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है।
- ठंडा पानी शरीर की हड्डियों के लिए भी बहुत नुकसानदायक होता है। अधिक ठंडा पानी पीने से रीड की हड्डियों में की नसों में बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे आपको साइनस, माइग्रेन और सर दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।
- अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो बहुत अधिक ठंडा पानी के सेवन आपकी इस कोशिश में बाधा डालता है। ठंडा पानी आपके शरीर में जमी हुई वास को गलाने में दिक्कत पैदा कर देता है।
- जिन लोगों को दांतों की समस्या होती है उनके लिए भी ठंडा पानी काफी नुकसान देता है। इससे आपके मसूड़े और दांतों की दिक्कत और भी बढ़ जाती है। ठंडे पानी की वजह से आपके दांतों की इनेमल परत कमजोर हो जाती है। जिससे सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है
गर्मियों में ऐसे पिए ठंडा पानी
बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद भी गर्मियों में ठंडा पानी बहुत ही सुकून देता है। तो अगर आप भी गर्मियों में ठंडा पानी का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा की बाहर से आकर एकदम से फ्रिज का ठंडा पानी न पिए।
शरीर के तापमान को थोड़ा नॉर्मल हो जाने के बाद आप नॉर्मल से थोड़ा सा अधिक ठंडा पानी पी सकते हैं। इसके अलावा खाने के तुरंत बाद भी ठंडे पानी का सेवन ना करें। इसके स्थान पर 1 घंटे बाद नार्मल टेंपरेचर से थोड़ा सा अधिक ठंडा पानी का ही सेवन करें।