Electric Vehicles: लोगों को खूब पसंद आ रहे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर! इतनी बढ़ी बिक्री; जानिए टॉप कंपनी

Electric Two-Wheeler Sales Increased In FY 2024

देश के ऑटोमोबाइल (Automobile) मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनियों द्वारा मिलने वाले छूट (डिस्काउंट) और सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के चलते इनकी डिमांड में तेजी से वृद्धि हुई है।

ऑटोमोटिव डीलरों के निकाय FADA ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी करके इस बात की जानकारी दी है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले वित्तीय वर्ष में काफी बढ़ी है। आईये जानते है की लोगों की सबसे पसंदीदा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी कौन सी है?

लेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 91 फीसदी की बढ़ोतरी

द्वारा जारी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेल्स FY 2024 (Electric Two-Wheeler Sales FY 2024) रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2024 में शानदार ग्रोथ के साथ इनकी 9.47 लाख की यूनिट बिकीं। ये अपने आप में नया रिकॉर्ड है।

फाइनेंशियल ईयर 2023 में ये आंकड़ा 6.82 लाख यूनिट का था। जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 91 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टू-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का मार्केट शेयर बढ़कर 5.4% हो गया है। जबकि इससे पहले इसका मार्केट शेयर 4.5% का था।

Electric Two-Wheeler Sales FY 2024

Electric Two-Wheeler Sales FY 2024
Electric Two-Wheeler Sales FY 2024
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर OEM FY2024 FY2023 Y-o-Y %
ओला इलेक्ट्रिक 3,29,237 1,52,791 115.48%
टीवीएस मोटर कंपनी 1,82,969 82,108 122.84%
एथर एनर्जी 1,08,889 76,939 41.53%
बजाज ऑटो ग्रुप 1,07,069 32,829 226.14%
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी 31,273 1,032 2930.33%
एम्पीयर व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड 23,771 84,562 -71.89%
ओकिनावा ऑटोटेक 20,873 95,933 -78.24%
हीरो मोटोकॉर्प 17,693 941 1780.23%
बगौस ऑटो प्राइवेट लिमिटेड 15,238 4,147 267.45%
ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड 14,026 13,174 6.47%
हीरो इलेक्ट्रिक वाहन प्राइवेट लिमिटेड 12,093 88,609 -86.35%
काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्युशन 9,703 5,575 74.04%
वार्डविज़ार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी 9,115 946 863.53%
अन्य 57,796 75,689 -23.64%
टोटल 9,47,087 7,28,205 30.06%

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली टॉप कंपनियां

वहीँ बात करे वित्तीय वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों कि तो टॉप पोजीशन पर रहने वाली ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने FY24 में 3,29,237 गाड़ियों बेचीं। FY23 में ओला का आंकड़ा 1,52,791 यूनिट का था। यानी इसे 115.48% की ग्रोथ मिली।

जबकि टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) दूसरे स्थान पर रही, जिसने FY24 में कुल 1,82,969 गाड़ियों बेचीं। FY23 में इनका आंकड़ा 82,108 यूनिट का था। यानी इसे 122.84% की ग्रोथ मिली।

वहीँ तीसरे नंबर पर एथर एनर्जी (Ather Energy) ने बाजी मारी, जिसने FY24 में कुल 1,08,889 गाड़ियों बेचीं। FY23 में ये आंकड़ा 76,939 यूनिट का था। यानी इसे 41.53% की ग्रोथ मिली।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपना रहे लोग

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (Federation Of Automobile Dealers Associations) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि – “भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाया जा रहा है। ताजा आंकड़े इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट की क्षमता को उजागर करते हैं।”

उन्होंने कहा कि – “Electric Vehicles की बिक्री हर तिमाही में अच्छी वृद्धि दर्ज कर रही है क्योंकि लोगों के बीच इसकी मांग बढ़ रही है।”

और पढ़ें: देश भर में EV चार्जिंग स्टेशन बनाएगा Tata Group, इस कंपनी के साथ हुई पार्टनरशिप

और पढ़ें: महिलाओ को मिल रहा है सोलर आटा चक्की, जानिए इस स्किम को