UPSC NDA Topper 2024: बिहार के अनमोल का कमाल, NDA की परीक्षा में बने ऑल इंडिया टॉपर

UPSC NDA Topper 2024 Anmol Kumar: बात यूपीएससी के परीक्षा की हो तो बिहार का नाम चर्चा में आ ही जाता है। लेकिन इस बार बिहार के इस लाल ने यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर का स्थान हासिल करके झंडा गाड़ दिया है।
ये कमाल कर दिखाया है बिहार के अनमोल ने। एनडीए प्रवेश परीक्षा 2023 में अनमोल ने देश में प्रथम स्थान हासिल करके झारखण्ड सहित बिहार का नाम रौशन कर दिया है। आईये जानते है उनके बारे में।
UPSC NDA Topper 2024 अनमोल कुमार
UPSC NDA Topper 2024 अनमोल कुमार एकमा प्रखंड के अतरसन गांव निवासी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह तथा डॉक्टर अनुपम आभा के बेटे है। एनडीए एंट्रेंस परीक्षा में टॉप करके उन्होंने अपने जिले के साथ बिहार एवं झारखंड का नाम रौशन किया है।
बता दे की अनमोल के पिता सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट द्वितीय प्रभारी के पद पर जम्मू में तैनात हैं। वहीँ उनकी माता डॉक्टर अनुपम आभा रांची में ही डेंटल क्लिनिक चलाती हैं।
उनके दादा अवधेश कुमार सिंह हैवी इंजीनियरिंग मैकेनिकल धुर्वा में नौकरी करते थे, तब से वे लोग रांची में ही शिफ्ट हो गए। फिलहाल अनमोल का पूरा परिवार रांची में ही रहता है।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देहरादून से 12वीं तक की पढाई
अनमोल ने अपनी शुरूआती शिक्षा रांची के केंद्रीय विद्यालय धुर्वा तिरिल आश्रम से पूरी की है। उनके पिता ने बताया की अनमोल शुरू से ही पढाई में मेधावी थे।
प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद साल 2019 में यूपीएससी की ओर से आयोजित एनडीए परीक्षा में सफल होकर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देहरादून में चयनित हो गए। इसके बाद अनमोल ने 12वीं तक की पढाई वहीं से कम्प्लीट किया।
अनमोल का परिवार शुरू से ही देश सेवा में कार्यरत
बिहार के छपरा जिले के गांव में रह रहे अनमोल के चाचा अरुण सिंह ने मीडिया से कहा कि – “अनमोल का परिवार शुरू से ही देश सेवा में कार्यरत है। जिसकी वजह से इलाके के लोग उन्हें को भली भांति जानते हैं।
अनमोल ने एक बार फिर से अपने परिवार के साथ-साथ जिला और बिहार का नाम ऊंचा कर दिया है। उनके परिवार के लोग यहां नहीं रहते हैं, लेकिन हम लोगों को ये सुनकर काफी खुशी मिली है। सूचना मिलने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हम लोगों ने खुशी जाहिर की है।”
“युवाओं को अनमोल की तरह करनी चाहिए मेहनत”
मीडिया से बात करते हुए गांव के लोगों ने बताया कि अनमोल शुरू से ही पढ़ने में काफी अव्वल थे। वो काफी समाजिक और मिलनसार युवा है। सभी के साथ बोलना अच्छा व्यवहार करना, शुरू से ही अनमोल में ये गुण है।
आज भले ही उनके परिवार के लोग यहां नहीं रहते हैं, लेकिन हम लोग काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। आज के युवाओं को अनमोल की तरह अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करनी चाहिए, तब जाकर लक्ष्य प्राप्त होगा।
और पढ़ें: Ather Rizta Family Electric Scooter हुआ लॉन्च; एक चार्ज में इतनी रेंज, जानिए कीमत
और पढ़ें: बिजली का टेंशन खत्म, सोलर AC से करें पैसे की बचत, जानिए कहाँ मिलेगा सोलर AC