|

कभी ब्रेड और अंडे खाकर किया था गुज़ारा , आज सिर्फ 1 गाने के लिए लेती हैं इतने करोड़ की फीस

Nora Fatehi Struggle Story: बॉलीवुड की हसीनो में शुमार नोरा फतेही को आज कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपने दमदार डांस और  एक्टिंग टैलेंट के बलबूते पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। खूबसूरती में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस को भी मात देने वाली नोरा फतेही की पूरी इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए फेमस है।

लेकिन क्या आपको पता है, आज के टाइम में करोड़ों की फीस चार्ज करने वाली नोरा  ने अपने स्ट्रगल कितना बड़ा टाइम देखा था? खाने पीने सबको मोहताज नोरा फतेही  अपना नाम बनाने के लिए बॉलीवुड में वह महज कुछ हजार रुपए लेकर आई थी। लेकिन आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी  हैं।

कैसी रही करियर की शुरुआत

आपको बता दें आज के टाइम की टॉप क्लास डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत में बहुत स्ट्रगल किया था। कनाडा टोरंटो की रहने वाली नोरा फतेही केवल ₹5000 लेकर मुंबई पहुंची थी। माशेबल इंडिया ऑफ द बॉम्बे जर्नी के के एक कार्यक्रम के दौरान अपने स्ट्रगल टाइम को याद करते हुए उन्होंने बताया कि एक घर में नो लड़कियों के साथ रहना पड़ता  था।

अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने खाने-पीने जैसी आवश्यक जरूरत के लिए भी काफी संघर्ष किया। पैसों की तंगी की वजह से  वह केवल अंडा और ब्रेड खाकर अपना पूरा दिन गुजार देती थी ।

नोरा के अनुसार उन्होंने करियर की शुरुआत में उन्होंने एक एजेंसी में काम किया था जिससे उनके रहने का खर्च निकल पाता था। छोटे से घर में 9-10 लड़कियों के साथ गुजर करना पड़ता था। जिससे उन्हें थेरेपी की जरूरत पड़ जाती थी। नोरा कहते हैं कि उसे टाइम को सोच कर आज भी मैं ट्रॉमा में पहुंच जाती हूं।

एक गाने के लिए लेती है करोड़ों रुपए

5000 लेकर मुंबई आने वाली नोरा फतेही आज करोड़ों की मालकिन है। आपको बता दे नारा ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मलयालम तेलुगू तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उनकी डांस और आइटम नंबर बेहद मशहूर हुए हैं। सोर्सेस के अनुसार बात अगर नोरा फतेही के फीस की करें, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आज के टाइम में नारा आइटम सॉन्ग के लिए 4 से 5 करोड़ तक की फीस चार्ज करती है।

इसके अलावा टीवी पर आने वाले रियलिटी शो के एक एपिसोड के लिए भी 20 से 25 लाख रुपए लेती है। कभी 3 बीएचके फ्लैट में 9 लड़कियों के साथ घर शेयर करने वाली नोरा के पास आज 10 करोड़ का आलीशान घर है। जिसका डिजाइन अमेरिकी फेमस आर्किटेक्ट पीटर मैरिनो द्वारा बनाया गया है। घर के अंदर सजाई गई कीमती सजावटी सामान की कीमत करोड़ों में बताई गई है।