|

बिहार की मनीषा रानी ने पूरा किया अपना सपना, बिहार के इस जिले में खरीदी करोड़ों की जमीन, देखें वीडियो

Manisha Rani became Millionaire: बिहार ने टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे कई कलाकार दिए हैं। जिन्होंने अपनी टैलेंट के बलबूते पर अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। ऐसे ही दिग्गज कलाकारों में से एक हैं , बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा रानी भी।

मनीषा ने अपने करियर करियर को एक डांसर के तौर पर शुरू किया, उसके बाद टिकटोक और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर मशहूर हुई। धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती हुई मनीषा रानी अब अपनी एक्टिंग, और डांस के बलबूते पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

हाल ही में मनीषा ने बिहार में अपने होमटाउन में काफी लंबी चौड़ी जमीन खरीदी है, अपने सोशल मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि अब जल्द ही जमीन पर उनके सपनों का घर बनाकर तैयार हो जाएगा।

बिग बॉस से हुई फेमस

बिहार के एक छोटे से जिले से शुरू करके मनीषा को आज पूरी फिल्म और टीवी जगत में पहचान हासिल हुई है। बिहार की भाषा में उनकी बनाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। बिग बॉस OTT के सीजन 2 में मनीषा ने दर्शकों को काफी इंटरटेन किया। वह यह शो जीत तो नहीं पाई लेकिन उन्होंने अपने काम  से लोगों का दिल जीत लिया।

टीवी के एक अन्य रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से उन्होंने इस शो को जीता और रातो रात स्टार बन गई। मनीषा रानी सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए आज टीवी की एक जानी पहचानी हस्ती बन गई है।

बन गई करोड़पति

आपको बता दे, मनीषा रानी ने हाल ही में अपने होमटाउन मुंगेर में एक लंबी चौड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी ही वह अपने सपनों का आशियाना बनवाएंगी।

बिहार में पहली बार अपने खुद के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदने के बाद मनीषा बेहद खुश नजर आई और उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना सपना पूरा किया है .  आज वह खुद को करोड़पति महसूस कर रही है। मनीषा के अनुसार उनके पिताजी ने उनके इस प्रॉपर्टी डीलिंग के संबंध में सारे कार्य की देखभाल की है। उन्होंने केवल इस जमीन को खरीदने के लिए पेमेंट किया है।

कभी अपनी बिहारी लैंग्वेज के लिए रोल हुई मनीषा रानी को उनकी बिहार अंदाज के लिए पूरे देश में पहचाना जाता है। अपना एक अलग मुकाम हासिल करने के बाद मनीषा अब जल्द ही बिहार में मुंबई के आलीशान घरों जैसा आशियाना बनाने जा रही है। जिसके लिए हाल ही में उन्होंने काफी बड़ी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाई है।

सोशल मीडिया पर डाली गई इस वीडियो में वे अपने परिवार के साथ काफी खुश और संतुष्ट नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें : टेलीविजन के राम है इतने धनवान, चुनावी पर्चे में बताया अपनी संपत्ति का राज