बिहार में 10 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, बड़े बदलाव के साथ नई गाइडलाइन जारी

बिहार सरकार ने लॉक डाउन को अगले 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया है, अब राज्य में 25 मई तक के लिए लॉक डाउन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान करते हुए कहा कि लॉकडाउन का कोरोना को रोकने में सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इस दौरान लॉकडाउन का पहले का नियम ही लागू रहेगा हालाँकि कुछ नियमों में बदलाव भी किया गया है।
आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।’
लॉकडाउन में नए नियम…
- शादी-विवाह में अब 20 लोगों को ही अनुमति। अभी तक बिना DJ/बारात 50 लोग आ सकते थे।
- शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 तक दुकानें खुलेंगी। ग्रामीण इलाकों में अब सुबह 8 से 12 तक खुलेंगी। पहले यह समय दोनों इलाकों के लिए सुबह 7 से 11 था।
- अब कोविड अस्पतालों में मरीजों के अटेंडेंट के लिए सामुदायिक किचन खोला जाएगा।
- किसानों के लिए बीज एवं खाद की दुकानें सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी।
- लीची और आम की पेटी बनाने के लिए सीमित संख्या में आरा मिलों को खोलने की अनुमति दी गई है।
पूरी गाइडलाइन्स