वाल्मीकिनगर में जमेगी नितीश की पंचायत, 21 दिसंबर को हसीन वादियों में होगी बिहार कैबिनेट की बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपने अगली कैबिनेट मीटिंग को राजधानी से बाहर चमपारण में करने वाले है, जी हाँ। आगामी 21 दिसंबर को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक वाल्मीकिनगर में होगी। नितीश कुमार ने कुछ दिनों पहले ही पश्चिमी चंपारण के दौरे पर वल्मीकिनगर की खूबसूरती को देखा था तभी उन्होंने तय किया था वाल्मीकि नगर में बिहार कैबिनेट की इस साल की अंतिम बैठक होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट की बैठक को लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है, मिली जानकारी के अनुसार बिहार कैबिनेट की बैठक 21 दिसंबर मंगलवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1.30 में शुरू होगी जिसमें नीतीश कैबिनेट के तमाम मंत्री भाग लेंगे।

बन रहा पर्यटन का केंद्र

फिलहाल बिहार सरकार वाल्मीकिनगर को एक बड़े पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने का प्रयास कर रही है, वाल्मीकिनगर की पहचान केवल धार्मिक वजहों से ही नहीं है बल्कि अब वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व भी अपने यहाँ लोगों को आकर्षित कर रही है।

पर्यटकों के ठहरने के लिए जंगल में आकर्षक कमरे बनाए गए है साथ ही वल्मीकिनगर में जंगल सफारी का इंतजाम किया गया, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है। साथ ही इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया गया है।

अलग अलग कर चुके है बैठक

बता दें कि पूर्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर में दो बार कैबिनेट की बैठक कर चुके हैं. पहली दफा वर्ष 2009 में और दूसरी बार वर्ष 2017 में यहां मंत्रिपरिषद की मीटिंग की थी. सीएम नीतीश कुमार एनडीए 1 की सरकार में गांव और गंगा में भी कैबिनेट की बैठक करवा चुके हैं। उन्होंने 10 फरवरी, 2009 को अपनी विकास यात्रा के तीसरे चरण में बेगूसराय के बरबीघी गांव में कैबिनेट की बैठक की थी।

इसके बाद 29 दिसंबर, 2009 को राजगीर में रत्नागिरी पर्वत के शीर्ष पर स्थापित विश्व शांति स्तूप के सभागृह में कैबिनेट की बैठक हुई थी। वहीं, गंगा नदी में कैबिनेट की बैठक 14 जनवरी, 2010 को फ्लोटिंग रेस्तरां पर हुई थी। बहरहाल अब सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि वाल्मिकीनगर कैबिनेट बैठक से क्या कुछ बड़ा फैसला भी सामने आ सकता है?