घर के एक छोटे से गमले में लगा लें यह सुपर-फ़ूड, डॉक्टरों के पास जाना हो जाएगा बंद

Wheatgrass ke Fayde: आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण में हर घर में कोई ना कोई मरीज आपको जरूर मिल जाएगा। शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, हाइपरटेंशन, मोटापा जैसी बीमारियां होना, आज के समय में बहुत ही आम बात हो गई है। जिसके लिए लोग रेगुलर दवाइयां भी खाते हैं।
आज के अपने इस लेख में हम आपको एक ऐसे सुपर फूड के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका इस्तेमाल अगर आप अपनी डेली लाइफ में करना शुरू कर देते हैं, तो आपको कई बीमारियां से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर इस सुपर फूड को आप बेहद ही आसानी से अपने घर पर ही उगा सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं व्हीटग्रास की. जिसे गेहूं के ज्वारे के नाम से भी जाना जाता है। मार्केट में आपको व्हीटग्रास का जूस और इसका पाउडर मिल जाता है। इसको इस्तेमाल करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।
व्हीटग्रास के फायदे
व्हीटग्रास को एक सुपर फूड माना जाता है। जिसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसके सेवन से आपके शरीर को बहुत फायदा होता है। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग जूस के रूप में किया जाता है तो चलिए अब जान लेते हैं व्हीटग्रास के क्या-क्या फायदे हैं-
- एंटीऑक्सीडेंट अच्छा होने की वजह से व्हीटग्रास आपके शरीर की गंदगी को बाहर निकलने में सहायता करता है। जैसे-जैसे आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं आपकी सेहत अपने आप ही सुधारने लगती है।
- व्हीटग्रास को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है जिसके अंदर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, अमीनो एसिड ,प्रोटीन , मैग्नीशियम, एंजाइम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पदार्थ पाए जाते हैं। इसलिए इस सुपर फूड को डॉक्टरों का दुश्मन भी कहा जाता है।
- आजकल के टाइम में मोटापा एक बड़ी समस्या बन गया है। जिसे कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और जिम में ढेरों पैसे खर्च करते हैं। व्हीटग्रास वजन कम करने में भी बेहद मदद कर साबित होती है। इसका प्रयोग खाली पेट सुबह करने से वजन बहुत तेजी से कम होता है।
- बालों की समस्याओं के लिए भी व्हीटग्रास जूस काफी फायदेमंद होता है। इसके अंदर पाए जाने वाले कैटालेस नाम के तत्व की वजह से बालों की विभिन्न समस्याओं जैसे रूसी, भूरेपन और बालों के झड़ने में यह काफी मददगार साबित होता है।
- अस्थमा जैसी खतरनाक बीमारी में भी व्हीटग्रास जूस काफी फायदेमंद रहता है। व्हीटग्रास जूस का इस्तेमाल लंबे समय से तक करने से अस्थमा की बीमारी में काफी लाभ मिलता है। लेकिन इसके लिए व्हीटग्रास का प्रयोग करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
- सांस की दिक्कत से परेशान लोगों के लिए भी व्हीटग्रास जूस का सेवन अच्छे परिणाम देता है। यह फेफड़ों को मजबूती देता है। जिससे श्वसन तंत्र संबंधी बीमारियों में लाभ मिलता है।
- पेट की समस्याओं और दाँतों के लिए भी व्हीटग्रास का प्रयोग किया जाता है। इससे कब्ज, पाइल्स, दांतों की सड़न और पायरिया जैसे गंभीर बिमारियों में भी राहत मिलती है .
घर पर कैसे उगाए व्हीटग्रास के पौधे
व्हीटग्रास को आप घर में भी आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए आपको गेहूं के एक कप दानों को लेना है। इसके बाद गेहूं के इन दोनों को अच्छी तरह धोकर आपको 15 से 16 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है।
15 से 16 घंटे बाद इनमें छोटे-छोटे अंकुर फुटाने लगते हैं। इस समय आपको इन गेहूं के बीजों को किसी गमले या ट्रे में रख देना है। और इसे किसी गीले कपड़े से ढक देना है।
गमले या ट्रे को ऐसी जगह पर रखना है, जहां अच्छी तरह से रोशनी आती रहे। हर 24 घंटे में इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बीजों को साफ करना है। धीरे-धीरे इन गेहूं के बीजों में आपको शाक दिखाई देने लगेगी। 24 घंटों में आपको गीले कपड़े को हटाकर उसे दोबारा गिला करके भेजो के ऊपर रखना है।
2 दिन बाद जब वीटग्रास ऊपर आने लगे तो इस कपड़े को हटा हटा दे। एक हफ्ते के अंदर अंदर आपकी व्हीटग्रास तैयार हो जाती है। अब आप इसे जूस बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।