NCERT ने जारी किया सर्वे! बिहार के बच्चे इन 2 सब्जेक्ट में 13 राज्यों से आगे

एनसीईआरटी (NCERT) ने हाल में ही एक सर्वे किया है जिसका नाम था नेशनल एचीवमेंट सर्वे 2023, इस सर्वे के नतीजे में बिहार के बच्चों ने शानदार रिजल्ट दिखाया है। सर्वे के नतीजों में बिहार के बच्चे 2 विषय में देशभर के 13 राज्यों से आगे है।
जी हाँ, बिहार में शिक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हो रहे हैं इसकी मिसाल है एनसीईआरटी का लेटेस्ट सर्वे। NCERT के सर्वे के नतीजे में बिहार के बच्चे गणित और भाषा में 13 राज्यों से आगे हैं।
सर्वे के अनुसार बिहार के विद्यार्थियों की भाषा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, ओडिशा, पंजाब, उतराखंड आदि राज्यों से बेहतर है। वहीं गणित में उत्तरप्रदेश, कर्नाटका, असम, मेघालय, उत्तराखंड के साथ झारखंड से भी बेहतर है।
आपको बता दे कि NCERT यह सर्वे हर दो साल में सरकारी स्कूलों के बच्चों पर करता है। पिछले सर्वे जो 2021 में कराया गया था उसके मुकाबले बिहार के बच्चों ने गणित विषय में अपनी पकड़ को मजबूत किया है।
पिछले सर्वे में बिहार भाषा के मामले में झारखण्ड से पीछे था लेकिन इस बार बच्चों ने बाजी मारी है और झारखण्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। भाषा और गणित के अलावे विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में भी इस बार बेहतर स्थिति दिखी है।
गौरतलब हो कि इस सर्वे में पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया गया था। राज्यभर के 66 हजार से अधिक स्कूलों के पांच लाख से अधिक छात्र लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।