World Tallest Statue In Bihar : बिहार में बनेगा गुजरात से भी बड़ा स्टैचू, इस जिला में होगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टैचू

World tallest statue in Bihar : दुनिया की सबसे लंबा स्टैचू की बात करें तो स्टैचू ऑफ यूनिटी जो गुजरात में है, जो कि सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टेचू है। इसी के साथ-साथ बिहार में भी कई बड़े-बड़े स्टैचू है जिसमें बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा भी बिहार में ही स्थित है।
वहीं दूसरी तरफ अब बिहार में आपको दुनिया की सबसे बड़ी स्टेचू देखने के लिए मिलेगी। दरअसल यह स्टेच्यू, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंचा होगा, जो कि गुजरात में स्थित है, तो चलिए इस खबर में आगे जानते हैं कि इस स्टेचू का निर्माण बिहार के किस जिला में किया जाएगा और कब तक होगा निर्माण।
डॉ राजेंद्र प्रसाद की बनेगी प्रतिमा
आपको बता दें कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति और देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को कौन नहीं जानता है। वही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण अब बिहार में किया जाएगा। यह प्रतिमा बिहार ही नहीं और देश में ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी।
जनता दल यूनाइटेड ने दी जानकारी
उधर इसकी जानकारी देते हुए आधिकारिक ट्विटर अकाउंट यानी कि x के ऊपर जनता दल यूनाइटेड ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी,
जहां पर ट्वीट में लिखा गया था कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा बनाई जाएगी यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। जिसकी ऊंचाई 243 मीटर होगी और इसको बनाने पर 3000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
जानिए कहां होगा निर्माण
आपको बता दूं कि डॉ राजेंद्र प्रसाद की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा 243 मीटर की होगी जिसको बनाने पर 3000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे, और इसका निर्माण गंगा नदी के किनारे बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव के पास किया जाएगा।
आपको बता दूं कि अभी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी है जिसकी हाइट 182 मीटर है, वहीं अब दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा बिहार में बनाया जाएगा जो की पटना में बनाया जाएगा जिसकी ऊंचाई 243 मीटर बताई जा रही है।
हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है, अभी सिर्फ इसकी जानकारी बिहार के जनता दल यूनाइटेड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट यानी की एक्स के जरिए इसकी जानकारी साझा की गई है।
Also Read : बिहार को मिला 400 चमचमाता इलेक्ट्रिक बस का शुरुआत